img-fluid

DRDO के गेस्ट हाउस से पाकिस्तान के लिए जासूसी, हिरासत में युवक; संविदा में करता था काम

August 05, 2025

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले (Jaisalmer District) से पाकिस्तान (Pakistan) के लिए जासूसी के शक (Suspicion of Espionage) में एक युवक (Person) को हिरासत में लिया गया है। जैसलमेर के चांधन क्षेत्र का ये मामला है। जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम महेंद्र प्रसाद (Mahendra Prasad) है, जो उत्तराखंड (Uttarakhand) का रहने वाला है। वो जैसलमेर में स्थित DRDO गेस्ट हाउस में संविदा पर काम कर रहा था।

बताया जा रहा है कि महेंद्र पर सीमा पार पाकिस्तान को सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां भेजने का आरोप है। यह भी सामने आया है कि उसने पोकरण फायरिंग रेंज और DRDO से जुड़े अधिकारियों की गतिविधियों से जुड़ी जानकारियां लीक की हैं। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को उसके मोबाइल और चैट्स से जासूसी से जुड़े कई अहम सबूत मिलने की संभावना है। देर रात उसे डिटेन किया गया और अब उससे जॉइंट इंट्रोगेशन कमेटी के तहत पूछताछ की जाएगी।


सुरक्षा एजेंसियां काफी समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुईं थीं। पुख्ता जानकारी के बाद यह कार्रवाई की गई है। चांधन जैसलमेर जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर है। ये संवेदनशील इलाका है, जो पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज के नजदीक है। इस फायरिंग रेंज में कई तरह के अत्याधुनिक हथियारों के परीक्षण होते हैं। इसीलिए फील्ड फायरिंग रेंज की जानकारी लीक होने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि, JIC में पूछताछ के बाद और आरोपी के फोन चेक होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर आरोपी किस तरह सीमा पार यहां की जानकारियां भेजता था। आरोपी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि उसके पास 2020 में कॉल आया था। वह एक पर्ची की फोटो भेजी थी। इसके अलावा उसने कुछ नहीं बताया।

Share:

  • 'ड्रैगन' की पूंछ पकड़ कर स्पेस में जाएगा पाकिस्तान! जानें दोनों देशों का प्लान

    Tue Aug 5 , 2025
    डेस्क। पाकिस्तान (Pakistan) और चीन (China) अंतरिक्ष (Space) के क्षेत्र में बड़ी प्लानिंग कर रहे हैं। चीन ने हाल ही में कहा है कि वह 2026 में पाकिस्तान के पहले अंतरिक्ष यात्री को स्पेस में भेजेगा। वैसे देखा जाए तो पाकिस्तान एक ऐसा मुल्क बन चुका है जो हर चीज के लिए चीन की तरफ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved