
नागदा। मंगलवार को किसानों ने पिपलौदा डेम के शटर को बंद कर पानी को रोक दिया था। परंतु एसडीएम रंजना पाटीदार और खाचरौद एसडीएम नेहा साहू ने दल-बल के साथ पहुँचकर डेम के दो शटर पुन: खुलवा दिए थे जिससे पानी नायन डेम की ओर जा रहा था।
जैसे ही किसानों को सूचना लगी तो बुधवार को फिर चंबल तट पर किसानों का जमावड़ा लग गया। बिफरे किसानों ने पहले प्रशासन के समक्ष अपनी बात भी रखी, परंतु जब प्रशासन नहीं माना। भाजपा नेता मोती सिंह शेखावत ने किसानों के साथ बीच नदी में ही धरना दे दिया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि वह स्वयं डेम के शटर बंद करें, जब प्रशासन ने शटर नहीं बंद किए तो आक्रोशित किसानों ने खुद ही डेम के शटर बंद कर दिए।और किसानों ने चेतावनी दी की फसलो को पानी की जरुरत है, फसल पकने के तक डेम के शटर न खोले जाए। डेम से पानी छोड़े जाने के विरोध में किसान चंबल नदी के पानी में खड़े रहे और जल सत्याग्रह करते रहे। जल सत्याग्रह में जिला कांग्रेस महासचिव धारासिंह सूरेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीवन पाटीदार, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विरमसिंह गुर्जर, बालेश्वर चौधरी, मोहन चौधरी, तेजसिंह, गुड्डू जी, प्रेमसिंह, बंटीसिंह डोडिया, धर्मेंद्र पाटीदार सहित अन्य किसान शामिल हुए। जिला कांग्रेस महासचिव धारासिंह सूरेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीवन पाटीदार और युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विरमसिंह गुर्जर शामिल रहे। किसानों के आंदोलन को कांग्रेस के पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, भाजपा के पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, मोतीसिंह शेखावत ने भी समर्थन दिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved