img-fluid

अयोध्या नगर : दीवार के नीचे दबने से मजदूर की हुई मौत

July 11, 2020

भोपाल। अयोध्या नगर इलाके में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे युवक पर एक दीवार गिर गई। हादसे के बाद साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार राजू तिवारी पिता भैयालाल तिवारी (50) निवासी कमला नगर पिपलानी मजदूरी करता था। कल सुबह वह काम करने के लिए अयोध्या नगर स्थित नरेला शंकरी गया था। वहां निर्माधीन मकान में काम करते समय एक दीवार उस पर गिर गई। जिससे उसे गंभीर रूप से घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

Share:

  • रोको-टोको, मास्क नहीं पहना तो 20 रुपए लेकर पहनाओ

    Sat Jul 11 , 2020
    10 लाख मास्क बनवाकर नगरीय निकायों को सौंपे, सार्वजनिक स्थलों पर रहेंगे मौजूद भोपाल। कोरोना संक्रमण में बिना मास्क पहने बाहर घूमने वालों को रोको-टोको कार्यक्रम के तहत चिन्हित किया जाएगा। ऐसे लोगों को चौक-चैराहों पर रोककर उन्हें मास्क दिया जाएगा। इसके बदले संबंधित को 20 खर्च करने पड़ेंगे। ये मास्क स्वयं सेवी संस्थाएं, उनके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved