
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ गोविंदि सिंह ने शिवराज सरकार के मंत्रियों के विभाग आवंटित नहीं होने पर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। सिंह ने कहा कि सिंधिया ने न तो हमारी सरकार चलने दी थी और अब इनकी सरकार भी नहीं चलने दे रहे हैं। सिंह ने कहा कि सिंधिया राजनेता नहीं है, बल्कि सबसे बड़े भू-माफिया हैं। समय आने पर वे इसका बड़ा खुलासा करेंगे। इससे पहले भी डॉ सिंह ने सिंधिया को लेकर बड़ा बयान दिया था। उनके समर्थक मंत्रियों को राजस्व विभाग न दिया जाए। नहीं तो वे जमीनों की खुर्दबुर्द कर देंगे। ग्वालियर में उन्होंने जमीनों को हड़प लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved