
गोपालगंज। कर्नाटक (Karnataka) के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (CM Siddaramaiah) रायबरेली से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में आयोजित ‘वोटर अधिकार रैली’ (Voter Rights Rally) में शामिल होने के लिए शुक्रवार को बिहार (Bihar) पहुंचे। उनके कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री सुबह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर हवाई अड्डे पर उतरे और सड़क मार्ग से बिहार के गोपालगंज पहुंचे। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का स्वागत किया।’’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved