img-fluid

अनुपम खेर की मां, भाई, भाभी और भतीजी निकले कोरोना पॉजिटिव

July 12, 2020


मुंबई। कोरोना वायरस बॉलिवुड में भी अब तेजी से पैर पसार रहा है। महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के बाद दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के परिवार के 4 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर यह जानकारी फैन्स को दी है।
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि उनकी मां दुलारी, भाई राजू, भाई की पत्नी और अनुपम की भतीजी में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं। अनुपम की मां को मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जबकि परिवार के अन्य सदस्य इस समय होम क्वॉरेंटीन में हैं।

इस बीच अनुपम ने खुद का भी कोरोना टेस्ट कराया है। उन्होंने बताया है कि वह खुद और उनके भतीजे का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। उन्होंने अपने घर में कोरोना पॉजिटिव केस निकलने के बाद बीएमसी के अधिकारियों को इस बारे में सूचित भी कर दिया है।

Share:

  • इंदौर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा फिर हजार पार

    Sun Jul 12 , 2020
    – जुलाई में पहली बार बढ़ी अस्पताल में उपचाररत मरीजों की संख्या इन्दौर। जुलाई में पहली बार अस्पतालों में उपचाररत कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ा है। कल 84 मरीज मिलने के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या 1 हजार 14 तक पहुंच गई है, जबकि जून माह के अंत में यह संख्या 950 थी। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved