
नई दिल्ली । सलमान आगा(Salman Agha) की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम(pakistan cricket team) ने शुक्रवार, 12 सितंबर को ओमान(Oman) के खिलाफ एशिया कप 2025(asia cup 2025) में अपने अभियान का आगाज किया। पाकिस्तान का टूर्नामेंट में आगाज शानदार रहा। टीम ने ओमान पर 93 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। हालांकि इस जीत के बावजूद पाकिस्तान एशिया कप 2025 की पॉइंट्स टेबल में भारत को नहीं पछाड़ पाया। भारत ने अपना पहला मैच यूएई के खिलाफ खेला था जिसमें उन्होंने पाकिस्तान से बड़ी जीत दर्ज की थी। भारत और पाकिस्तान के खाते में 2-2 अंक है, मगर नेट रन रेट के मामले में टीम इंडिया पाकिस्तान से काफी आगे है।
एशिया कप 2025 के चौथे मैच के बाद पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो, ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान का खाता खुल चुका है। दोनों ही टीमों के खाते में 2-2 अंक है। भारत ने अपने पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से रौंदा, वहीं पाकिस्तान ने ओमान को 93 रनों से धूल चटाई। भारत का विनिंग मार्जिन पाकिस्तान से बेहतर था जिसका असर नेट रन रेट में साफ देखने को मिल रहा है।
एशिया कप 2025 ग्रुप-ए पॉइंट्स टेबल
| टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | पॉइंट्स | नेट रन रेट |
| इंडिया | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 10.483 |
| पाकिस्तान | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 4.65 |
| ओमान | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -4.65 |
| यूएई | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -10.483 |
वहीं ग्रुप-बी पर नजर डालें तो वहां भारत दो टीमों -अफगानिस्तान और बांग्लादेश- के खाते खुल चुके हैं। अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने अपने-अपने पहले मैच में हॉन्ग कॉन्ग को धूल चटाई। अफगानिस्तान की जीत बांग्लादेश से बड़ी थी जिस वजह से दोनों टीमों के खाते में 2-2 अंको होने के बावजूद अफगानिस्तान की टीम पहले तो बांग्लादेश दूसरे पायदान पर है।
एशिया कप 2025 ग्रुप-बी पॉइंट्स टेबल
| टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नो रिजल्ट | पॉइंट्स | नेट रन रेट |
| अफगानिस्तान | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 4.7 |
| बांग्लादेश | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 1.001 |
| श्रीलंका | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| हॉन्ग कॉन्ग | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -2.889 |
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved