img-fluid

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण और निर्णायक होंगे – सपा सांसद अवधेश प्रसाद

November 18, 2026


अयोध्या/लखनऊ । सपा सांसद अवधेश प्रसाद (SP MP Awadhesh Prasad) ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) बेहद महत्वपूर्ण और निर्णायक होंगे (Will be extremely Significant and Decisive) ।


  • उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि जनता मान चुकी है कि प्रदेश में विकास, जनकल्याण और खुशहाली केवल सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही संभव है। जब अखिलेश यादव सत्ता में आएंगे, तब प्रदेश में विकास की नई दिशा तय होगी। गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के प्रस्तावित पीडीए मार्च को लेकर अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक धरती पर आयोजित होने जा रहा है। उन्होंने गोरखपुर की धरती को वीरों की धरती बताते हुए कहा कि इसी भूमि ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का यह कार्यक्रम राजनीतिक रूप से ऐतिहासिक साबित होगा। इस रैली से भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगेगा और उसकी राजनीतिक स्थिति कमजोर होगी। पीडीए मार्च के जरिए समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और समानता का संदेश जनता तक पहुंचाएगी।

    अवधेश प्रसाद ने 2027 के विधानसभा चुनाव को सामान्य चुनाव मानने से इनकार करते हुए कहा कि यह संविधान, आरक्षण और सामाजिक न्याय की रक्षा का चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान को मजबूत करने के लिए लड़ा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। आरक्षण पर हो रहे कथित हमले भी चिंता का विषय हैं। किसानों की समस्याओं को उठाते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि गेहूं की बुवाई के समय किसानों को खाद की एक बोरी के लिए भी भटकना पड़ रहा है। वहीं, धान खरीद केंद्रों पर सरकारी खरीद बेहद कम हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा भी रोजगार और भविष्य को लेकर परेशान है। सपा सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार इन समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है।सपा नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के मामले पर अवधेश प्रसाद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खान के खिलाफ की गई कार्रवाई दुर्भावनापूर्ण है। उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है और कथित तौर पर झूठे तथ्यों के आधार पर मामलों में फंसाकर जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की ऐसी कार्रवाई का राजनीतिक खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा। जनता इन घटनाओं को देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।

    समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ढोंग करने वाले लोगों को बाबा कहना अन्य संतों का अपमान है। आशुतोष वर्मा ने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों को बुलाकर कथा आयोजित कराने के पीछे राजनीतिक एजेंडा होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता धार्मिक आयोजनों का इस्तेमाल ध्रुवीकरण की राजनीति के लिए कर रहे हैं। उनके अनुसार, धर्म के नाम पर समाज में नफरत फैलाने वाली बयानबाजी खतरनाक है। सपा कार्यालय के बाहर अखिलेश यादव को सुदर्शन चक्र थामे हुए दिखाने वाले पोस्टर पर भी आशुतोष वर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह पोस्टर पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह और सपा को सत्ता में लाने की उनकी इच्छा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता चाहते हैं कि समाजवादी पार्टी सत्ता में आकर अपने सुदर्शन चक्र से प्रदेश के कुशासन का अंत करे। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव की इस लहर के साथ खड़ी है।

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा सपा नेता आजम खान को राहत दिए जाने पर, समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा कि एक ऐसा सरकार प्रमुख, जो मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी ही पुलिस और न्यायपालिका पर भरोसा नहीं करता और अपने ही मामले वापस ले लेता है। मुख्यमंत्री रहते हुए, उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा करना चाहिए था और मुकदमे को आगे बढ़ने देना चाहिए था। उन्हें पता था कि वे दोषी करार दिए जाएंगे। दूसरी ओर, एक 80 साल के बुजुर्ग व्यक्ति को जेल से बाहर आने के बाद भी अभी तक मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved