img-fluid

राजस्थान में गहराता जा रहा है अराजकता का माहौल – पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

September 20, 2025


जयपुर । पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Former Chief Minister Ashok Gehlot) ने कहा कि राजस्थान में (In Rajasthan) अराजकता का माहौल गहराता जा रहा है (Atmosphere of Anarchy is deepening) । गहलोत ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में बलात्कार, हत्या, चोरी और डकैती जैसे अपराध आम हो गए हैं और अब तो भाजपा विधायक तक गुंडागर्दी में शामिल हो रहे हैं।


  • गहलोत ने चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा विधायक अर्जुनलाल जीनगर पर आरोप है कि चुनावी वादे की याद दिलाने पर युवक पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित युवक सूरज माली को गंभीर चोटें आई हैं और उसके शरीर में 25 से अधिक फ्रैक्चर पाए गए हैं। हालत इतनी नाजुक है कि डॉक्टर अभी तक उसका ऑपरेशन नहीं कर पा रहे।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि—क्या भाजपा विधायकों से सवाल पूछने पर आमजन की जान लेने का प्रयास किया जाएगा ? क्या पुलिस ऐसे प्रभावशाली नेताओं पर कार्रवाई करने की हिम्मत जुटा पाएगी ?

    गहलोत ने आरोप लगाया कि घटना के मुख्य आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है, साथ ही उन्होंने घोषणा की कि वे कल कपासन जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।

    Share:

  • दिल्ली में वोट चोरी का फर्जीवाड़ा दबा रहा चुनाव आयोग - आप नेता सौरभ भारद्वाज

    Sat Sep 20 , 2025
    नई दिल्ली । आप नेता सौरभ भारद्वाज (AAP leader Saurabh Bhardwaj) ने कहा कि दिल्ली में वोट चोरी का फर्जीवाड़ा (Fraudulent vote theft in Delhi) चुनाव आयोग दबा रहा है (Election Commission Suppressing) । उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर वोट चोरी और फर्जीवाड़ा हुआ था, लेकिन चुनाव आयोग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved