img-fluid

शोले के गब्बर एक्टर अमजद खान और सलीम खान के बीच था विवाद, मौत के बाद बेटे से कही थी ये बात

September 21, 2025

नई दिल्‍ली । जब भी हिंदी फिल्मों(Hindi films) के पॉपुलर विलेन (Popular Villain)का जिक्र होगा तो सबसे पहले फिल्म शोले (Sholay movie)के गब्बर सिंह एक्टर अमजद खान(Gabbar Singh actor Amjad Khan) का नाम याद आएगा। अमजद ने इस फिल्म में गब्बर के किरदार को आइकॉनिक बना दिया। आज भी गब्बर उतना ही पॉपुलर है जितने के फिल्म के हीरो जय और वीरू। लेकिन क्या आप जानते हैं अमजद खान के लिए शोले फिल्म का हिस्सा बने रहना कितना मुश्किल था। मेकर्स को डर था कि गब्बर के किरदार को वो बखूबी निभा पाएंगे या नहीं। डिस्ट्रीब्यूटर को अमजद की आवाज में विलेन जैसा दम नहीं लगता था। एक्टर को फिल्म से निकाले जाने का प्रेशर था। लेकिन जावेद-सलीम की जोड़ी ने उन्हें बनाए रखने के लिए मेहनत की।

शादाब ने बताया शोले का किस्सा


अमजद खान के बेटे शादाब खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शोले के मेकर्स अमजद से खुश नहीं थे। ऐसे में जावेद और सलीम खान आगे आए और अमजद खान को रोल दिलवाया। लेकिन फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर को अमजद खान की आवाज नहीं पसंद थी। उनके मुताबिक गब्बर की इतनी पतली आवाज नहीं होनी चाहिए। ऐसे में दबाव था कि अमजद खान की आवाज को डब किया जाए। फिल्म की कहानी और डायलॉग लिखने वाले सलीम खान पर भी प्रेशर था कि वो अमजद खान की आवाज को डब करने के लिए डायलॉग लिखे और वो मान भी गए थे। इसी वजह से सलीम खान और अमजद खान के बीच विवाद हुआ और दोनों का रिश्ता बिगड़ गया।

अमजद खान का निधन

अमजद खान के बेटे ने बताया था कि जब जुलाई 1992 में 51 साल के अमजद खान का निधन हुआ तो टूट गए थे। उनके आगे पीछे घूमने वाले लोगों ने घर आना बंद कर दिया था। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने उन्हें महसूस करवाया कि इंडस्ट्री में भी कोई अपना है।

सलीम खान का बुलावा

अमजद खान के निधन के कुछ दिन बाद सलमान खान के पिता सलीम खान ने शादाब को अपने घर बुलाया। सलीम खान ने शादाब से कहा था कि तुम्हारे पिता और हमारे बीच जो भी गलतफहमी थी वो अब पुरानी बात है। अब तुम्हारे पिता इस दुनिया में नहीं रहे हैं। ये विवाद भी खत्म हो जाने चाहिए। शादाब ने कहा कि उनका और सलीम खान के परिवार का एक खास रिश्ता है। वो जब भी सलमान और उनके बहन भाइयों से मिलते हैं दोनों के बीच बेहद प्यार और अपनापन होता है। सलीम खान के इस व्यवहार ने उनका दिल जीत लिया था।

Share:

  • क्या प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट करने वाली हैं कटरीना कैफ? बेबी बंप के साथ फोटो वायरल

    Sun Sep 21 , 2025
    मुम्बई। कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की प्रेग्नेंसी (Pregnancy.) की काफी समय से खबरें आ रही हैं। वहीं कटरीना पब्लिक इवेंट्स (Public events) में भी कम नजर आती हैं जिससे फैंस भी गुड न्यूज का अनुमान लगाते हैं। लेकिन हर बार फिर इन खबरों को सिर्फ अफवाह बताया जाता था। वहीं अब इन सबके बीच कटरीना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved