
भोपाल। कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने लद्दाख (Ladakh) में 24 सितंबर को हुई हिंसा के बाद गिरफ्तार किए गए जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) का समर्थन किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा, “मैं सोनम वांगचुक को लंबे समय से जानता हूं। हाल ही में संसद की स्थायी समिति की यात्रा के दौरान हमने वांगचुक के संस्थानों का दौरा किया। वह एक अद्भुत व्यक्ति हैं और कई प्रतिभाओं से संपन्न हैं। वह एक शिक्षाविद, पर्यावरणविद, कार्यकर्ता और गांधीवादी हैं। उनके साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, वह पूरी तरह निंदनीय है।”

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved