img-fluid

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के इस एक्टर को पुलिस ने 40 करोड़ की नशीली दवा के साथ पकड़ा

October 01, 2025

नई दिल्ली. फिल्म इंडस्ट्री (film industry) में एक और एक्टर (actor) का नाम ड्रग्स केस से जुड़ा है. बॉलीवुड में स्ट्रगल कर रहे सपोर्टिंग एक्टर विशाल ब्रह्मा (vishaal brahma) को चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है. उन्हें रेवेन्यू इंटेलिजेंस निदेशालय (DRI) ने 40 करोड़ रुपये की अवैध नशीली दवा मेथाक्वालोन (methaqualone) के साथ पकड़ा.

ड्रग्स केस में फंसा बॉलीवुड एक्टर
विशाल असम के रहने वाले हैं. वे एयर इंडिया की फ्लाइट AI 347 से सिंगापुर गए थे. वहां से चेन्नई लौटते ही DRI ने उन्हें इस नशीले सामान के साथ पकड़ लिया. सूत्रों का कहना है कि विशाल को एक नाइजीरियन गैंग ने इसमें फंसाया था. पैसों की जरूरत के चलते विशाल को बहकाया गया.

एक्टर को हॉलिडे के लिए कंबोडिया जाने का लालच दिया गया था, लेकिन वापस आने पर एक्टर को एक ट्रॉली बैग को साथ लेकर आने के लिए कहा गया, जो ड्रग्स से भरा हुआ था. अधिकारी नाइजीरियन गिरोह को पकड़ने की कोशिश में हैं, जो कि इस पूरी साजिश के पीछे है.


  • कौन है विशाल ब्रह्मा?
    विशाल ब्रह्मा की बात करें तो, 2019 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में उन्होंने सपोर्टिंग रोल किया था. उनके किरदार का नाम सम्राट था. वो कॉलेज स्टूडेंट बने थे. उन्होंने टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे संग काम किया था. विशाल ने भले ही साइड रोल किया था. लेकिन इसी किरदार में उन्हें पसंद किया गया. वो कई प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं. लेकिन अभी तक इंडस्ट्री में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं.

    विशाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. जिम, वर्कआउट सेशंस के वीडियो अक्सर पोस्ट करते हैं. विशाल की फैमिली का इस केस पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है. बॉलीवुड में पहले से स्ट्रगल कर रहे एक्टर के ड्रग्स केस में फंसने के बाद करियर पर असर पड़ना लाजमी है. देखना होगा वो कैसे इस सिचुएशन से कमबैक करते हैं.

    Share:

  • गाजा के पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभा सकता है भारत, इजरायली राजदूत ने बताया क्‍या है योजना

    Wed Oct 1 , 2025
    नई दिल्ली । इजरायल (Israel) के भारत (India) में राजदूत रियूवेन अजार (Ambassador Reuven Azar) ने कहा है कि आने वाले वर्षों में भारत इजरायल के विकास में बड़ी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) द्वारा गाजा संकट (Gaza Crisis) के समाधान के लिए प्रस्तावित शांति योजना का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved