img-fluid

दीपिका-रणबीर ने एक दूसरे को लगाया गले, फैंस बोले- साथ में लौट आओ ….

October 05, 2025

मुंबई। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। उन फिल्मों को खूब पसंद भी किया गया। अब रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण एक दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। रणबीर और दीपिका के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने रिएक्शन दिए हैं।

वायरल हो रहा है दीपिका और रणबीर का वीडियो

रणबीर और दीपिका का ये वीडियो एयरपोर्ट का है। दीपिका पहले से एयरपोर्ट के अंदर थी। वहीं, रणबीर चेक इन कर रहे थे। दीपिका को देखते ही रणबीर ने उनकी तरफ वेव किया। इसके बाद दोनों एक ही एयरपोर्ट कार कार्ट में बैठकर जाते हैं। दीपिका और रणबीर दिल्ली जा आए। अपनी-अपनी कार में बैठने से पहले दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया।

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स



  • दीपिका और रणबीर के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने रिएक्ट किया है। एक रेडिट यूजर ने लिखा- लौट आओ स्क्रीन पर साथ में बनी और नैना। एक दूसरे यूजर ने लिखा- इस जनरेशन का बेस्ट ऑनस्क्रीन कपल। एक तीसरे यूजर ने लिखा- लोग मूव ऑन कर जाते हैं, ये देखकर अच्छा लगा। वहीं, एक ने लिखा- प्लीज इसी राइड पर एक फिल्म फाइनल कर दो।

    एक्स कपल हैं दीपिका और रणबीर

    बता दें, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ये जवानी है दीवानी, बचना ऐ हसीनों और तमाशा जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने एक टाइम पर एक दूसरे को डेट भी किया है। हालांकि, दोनों का बाद में ब्रेकअप हो गया।

    Share:

  • खेत में पत्तियां खाने की कोशिश कर रहा था हाथी, तभी लगा करंट... मौत

    Sun Oct 5 , 2025
    बेंगलुरु: कर्नाटक (Karnataka) के बेंगलुरु (Bengaluru) दक्षिण जिले में दुखद घटना घटी. यहां एक हाथी (Elephant) बिजली की तार (Power Cord) की चपेट में आ गया. बिजली के तार के चपेट में आने से हाथी को करंट लगा और उसकी मौत हो गई. मरने वाले हाथी की उम्र 40 साल बताई जा रही है. ये […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved