मुंबई। ओटीटी (OTT) पर अगले हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, उसकी एक लिस्ट हम आपको बता रहे हैं। इस लिस्ट में सस्पेंस से लेकर एक्शन ड्रामा (Action drama) जैसा कंटेंट शामिल है।
ओटीटी रिलीज
ओटीटी पर हर हफ्ते शानदार फिल्में और सिरीज रिलीज होती हैं। हम आपको आनेवाले हफ्ते यानी 06 अक्टूबर से 12 अक्टूबर के बीच ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज के नाम बता रहे हैं। इस लिस्ट में एक्शन से लेकर सस्पेंस ड्रामा कंटेंट शामिल है।
द वूमन इन केबिन 10
द वूमन इन केबिन 10 एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन साइमन स्टोन ने किया है। फिल्म 10 अक्टूबर यानी शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
वॉर 2
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 नेटफ्लिक्स पर 9 अक्टूबर को रिलीज होगी। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.8 है।
जॉन कैंडी: आई लाइक मी
कॉलिन हैंक्स द्वारा निर्देशित जॉन कैंडी: आई लाइक मी एक अमेरिकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म है। यह कनाडाई अभिनेता जॉन कैंडी का जीवन परिचय है। यह 10 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
कुरूक्षेत्र: द ग्रेट वॉर ऑफ महाभारत
कुरूक्षेत्र: द ग्रेट वॉर ऑफ महाभारत नेटफ्लिक्स पर 10 अक्टूबर को रिलीज होगी। यह एक एनिमेटेड सीरीज है। इसमें महाभारत के युद्ध को दिखाया जाएगा।
सर्च: द नैना मर्डर केस
सर्च: द नैना मर्डर केस एक क्राइम थ्रिलर सीरीज होगी। सीरीज में कोंकणा सेन शर्मा एसीपी की भूमिका में नजर आएंगी। यह सीरीज 10 अक्टूबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
स्थल
स्थल एक मराठी भाषा की ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म 10 अक्टूबर को जी5 पर रिलीज होगी।
स्विम टू मी
स्विम टू मी एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। यह 10 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved