img-fluid

National Cancer Awareness Day : ​हेल्दी डाइट कम करता है कैंसर का जोखिम

November 07, 2026

नई दिल्‍ली। भारत में हर साल 7 नवंबर को ‘नेशनल कैंसर अवेयरनेस डे (National Cancer Awareness Day) के रूप में मनाया जाता है. इस दिन कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है. कैंसर एक ऐसी जानलेवा और गंभीर बीमारी है जिससे सबसे ज्यादा लोगों की मृत्यु होती है.

बता दें कि हर साल 7 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस (National Cancer Awareness Day) मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य कैंसर के कारण, लक्षण, बचाव, उपचार के बारे में लोगों को शिक्षित करना है। इस दिवस की घोषणा पहली बार सितंबर 2014 में उस समय के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने की थी। यह हर साल 7 नवंबर को मैरी क्यूरी की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है, जिनके कार्यों से कैंसर के इलाज के लिए रेडियोथेरेपी का विकास हुआ।



  • कैंसर के लक्षण
    – लंबे समय तक गले में खराश होना
    – लगातार खांसी आना
    – आहार निगलने में दिक्कत होना
    – शरीर में किसी भी तरह की गांठ का अनियंत्रित बढना
    – कहीं से भी पानी या रक्त बहाव होना
    – तिल का बढ़ना और रंग बदलना
    – त्वचा में मस्सों का अधिक होना
    – किसी भी घाव का लंबे समय तक ठीक न होना
    – भूख कम लगना
    – वजन कम होना
    – थकान और आलस्य का बने रहना….इत्यादि

    ​कैंसर से होने वाली मौत पर WHO की रिपोर्ट
    विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) की एक रिपोर्ट के अनुसार, कैंसर दुनियाभर में मौत का एक प्रमुख कारण है, जो 2020 में लगभग 10 मिलियन मौतों यानी छह मौतों में से लगभग एक के लिए जिम्मेदार है। जिसमें सबसे बड़ा योगदान स्तन कैंसर (Breast Cancer),फेफड़े का कैंसर (Lung Cancer), बृहदान्त्र कैंसर (Colon Cancer), मलाशय कैंसर (Rectum Cancer), पेट का कैंसर (Stomach Cancer) और लीवर कैंसर (Liver Cancer) का है।

    ​कैंसर से बचाव के लिए तंबाकू से करें परेहज
    मेयो क्लिनिके के अनुसार, किसी भी प्रकार से तंबाकू का सेवन आपको कैंसर का मरीज बना सकता है। धूम्रपान को विभिन्न प्रकार के कैंसर से जोड़ा गया है – जिसमें फेफड़े, मुंह, गले, अग्न्याशय, मूत्राशय, गर्भाशय ग्रीवा और गुर्दे का कैंसर शामिल है। वहीं, चबाने वाले तंबाकू को मौखिक गुहा और अग्न्याशय के कैंसर से जोड़ा गया है। यहां तक कि सेकेंड हैंड धुएं के संपर्क में आने से भी आपके फेफड़ों के कैंसर का खतरा होता है।

    ​हेल्दी डायट कम करता है कैंसर का जोखिम
    हेल्दी रहने के लिए हेल्दी डायट लेना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में प्लांट बेस्ड फूड का सेवन सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। साथ ही ऐसे खाने के विकल्पों को चुने जो स्वस्थ्य वजन को बनाए रखने में मदद करती है। इसके अलाव प्रोसेस्ड फूड या मीट का सेवन न करें क्योंकि यह कैंसर के जोखिम को बढ़ाने का काम करती है।

    ​नियमित एक्सरसाइज से कैंसर रहता है दूर
    अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार, नियमित शारीरिक गतिविधि स्तन, प्रोस्टेट, कोलन, एंडोमेट्रियम और अग्नाशय कैंसर सहित कई प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम करता है।

    वैक्सीनेशन कराएं
    एचपीवी टीका कई प्रकार के कैंसर को रोक सकता है। इसके साथ ही हेपेटाइटिस बी टीका लीवर कैंसर को रोकने में मदद कर सकती है।

    ​रेग्युलर मेडिकल चेकअप है जरूरी
    विभिन्न प्रकार के कैंसर के लिए नियमित स्व-परीक्षा और जांच – जैसे कि त्वचा, कोलन, गर्भाशय ग्रीवा और स्तन का कैंसर का जल्द पता लगाने की संभावना को बढ़ा सकता है। जिससे कैंसर से ठीक होने की संभावना भी कई गुना तक बड़ जाती है।

    Share:

  • रोजाना इस समय करें अजवाइन के पानी का सेवन, सेहत को मिलेंगे कमाल के फायदे

    Sat Nov 7 , 2026
    नई दिल्‍ली. अजवाइन खाने में जायके को तो बढ़ाती ही है साथ ही साथ यह पेट की कई बीमारियों को भी खत्म करने में मदद करती है। हमारे पूर्वज अजवाइन के गुणों को बहुत पहले से ही जानते थे इसीलिए इसे हमारी रसोई का अहम हिस्सा बना दिया। आज भी अधिकांश घरों में सुबह के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved