img-fluid

स्पेन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप… बोले- NATO से उठाकर बाहर फेंक दो

October 10, 2025

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) का गुस्सा अब स्पेन (Spain) पर फूट पड़ा है। ट्रंप ने गुरुवार को कहा है कि स्पेन को नाटो से निकालकर बाहर फेंक देना चाहिए। दरअसल ट्रंप बीते कुछ समय से NATO देशों से अपना सैन्य खर्चा बढ़ाने को कह रहे हैं। हालांकि ट्रंप के मुताबिक अब भी कई देश अपनी सुरक्षा का बजट नहीं बढ़ा रहे हैं और इन देशों में स्पेन का नाम भी शामिल है।

ट्रंप ने गुरुवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “स्पेन के बारे में पता लगाना चाहिए कि वह इतना पीछे क्यों है। हमने उनके लिए बहुत कुछ किया है। उनके पास ऐसा ना करने का कोई बहाना नहीं है। आपको उन्हें नाटो से बाहर निकाल देना चाहिए।”


इससे पहले बीते जून महीने में भी ट्रंप ने स्पेन को धमकी दी थी। तब स्पेन ने नाटो शिखर सम्मेलन में रक्षा खर्च को देश की GDP के 5 फीसदी तक बढ़ाने के अमेरिकी अपील को खारिज कर दिया था, जिससे ट्रंप बुरी तरह भड़क गए थे। स्पेन समूह में इस लक्ष्य को अस्वीकार करने वाला एकमात्र देश था। ट्रंप ने तब स्पेन को टैरिफ दोगुना करने की धमकी भी दी थी।

स्पेन के तर्क
हालांकि स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज (Spanish Prime Minister Pedro Sanchez) ने कहा है कि देश का सुरक्षा बजट यूं ही नहीं बढ़ाया जा सकता है और इससे देश के बजट पर करोड़ों यूरो का अतिरिक्त खर्च आएगा। इसके लिए स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसे सेक्टरों में खर्च की कटौती करने की जरूरत होगी, जो ठीक नहीं है। पेड्रो सांचेज के कार्यालय ने गुरुवार को ट्रंप की टिप्पणी के बाद एक बयान जारी किया है बयान में कहा गया है, “स्पेन पूर्ण अधिकार के साथ नाटो का सदस्य है और नाटो के प्रति प्रतिबद्ध है। यह अपने लक्ष्यों को उसी तरह पूरा करता है जैसे अमेरिका करता है।”

क्या चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप?
गौरतलब है कि अमेरिका का कहना है कि वह NATO देशों की सुरक्षा पर बहुत अधिक खर्च कर रहा है, जबकि अन्य सदस्य देश, खासकर यूरोपीय देश पर्याप्त योगदान नहीं दे रहे हैं। ​ट्रंप इन देशों को “मुफ्त की सवारी” करने वाला भी बुला चुके हैं। डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि नाटो सदस्य देश अपने GDP का कम से कम 5 फीसदी रक्षा पर खर्च करें। उन्होंने यह धमकी भी दी है कि अगर ये देश पर्याप्त खर्च नहीं करेंगे, तो अमेरिका उनकी रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध नहीं रहेगा।

Share:

  • ईरान की आर्थिक कमर तोड़ने में जुटा अमेरिका, निशाने पर तेल कंपनियां...

    Fri Oct 10 , 2025
    वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) ईरान की आर्थिक कमर (Iran’s economic waist) को तोड़ने के लिए उसके व्यापारिक रास्तों को बंद करता जा रहा है। पहले से ही ईरान के ऊपर प्रतिबंध लगा चुके अमेरिका ने अब उसके साथ व्यापार करने वाली पेट्रो कंपनियों पर लगे प्रतिबंधों को और भी ज्यादा तीखे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved