img-fluid

विधायक गोलू शुक्ला की बस से फिर हुआ हादसा, एक्टिवा सवार परिवार को ठोका, मां-बेटी घायल

October 13, 2025

इंदौर। इंदौर के शुक्ला ब्रदर्स की बस से एक बार फिर हादसा हुआ है। तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार महिला को सामने से टक्कर मार दी। यह बस भाजपा विधायक गोलू शुक्ला की बाणेश्वरी ट्रेवल्स के नाम से चल रही थी। हादसे में स्कूटी पर सवार महिला और उसकी 9 वर्षीय बेटी दोनों घायल हो गईं। राहगीरों ने तुरंत उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

तुकोगंज पुलिस के अनुसार, खजराना क्षेत्र निवासी अर्शी पति इरशाद अली (29) रविवार शाम अपनी बेटी जर्निश (9) के साथ स्कूटी से जा रही थीं। राजकुमार ब्रिज के पास सामने से आ रही तेज़ रफ्तार बस (क्रमांक MP09 SR 4913) ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गईं और घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से दोनों को शेल्बी अस्पताल पहुंचाया गया।

Share:

  • सोमवार का राशिफल

    Mon Oct 13 , 2025
    युगाब्ध-5126, विक्रम संवत 2082, राष्ट्रीय शक संवत-1947 सूर्योदय 06.10, सूर्यास्त 05.48, ऋतु – शरद कार्तिक कृष्ण पक्ष सप्तमी, सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आमोद-प्रमोद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved