img-fluid

अमेरिका के साउथ कैरोलिना के बार में गोलीबारी से 4 की मौत, 20 घायल

October 13, 2025

वाशिंगटन। अमेरिका के साउथ कैरोलिना (South Carolina, America) के बार में गोलीबारी (Bar shooting) हुई है। इस गोलीबारी में चार व्यक्तियों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में कम से कम 20 अन्य घायल हो गए। फिलहाल घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना रविवार (12 अक्टूबर, 2025) की सुबह-सुबह सेंट हेलेना द्वीप के विलीज़ बार एंड ग्रिल में घटी। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त भारी भीड़ मौजूद थी।

ब्यूफोर्ट काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर जारी बयान में बताया कि कई पीड़ितों और गवाहों ने गोलियों से बचने के लिए आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संपत्तियों की ओर भागकर जान बचाई। बयान में आगे कहा गया कि यह घटना सभी के लिए अत्यंत दुखद और कष्टकारी है। हम जांच जारी रखने के लिए आपसे धैर्य बनाए रखने की अपील करते हैं। हमारी गहरी संवेदनाएं सभी प्रभावितों और उनके परिजनों के साथ हैं।



बताया गया है कि घटना स्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कम से कम 20 अन्य लोग घायल हैं। घायलों में चार की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं बताई गई है। अमेरिकी सांसद नैन्सी मेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ब्यूफोर्ट काउंटी में हुई भयानक गोलीबारी की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा। हमारी प्रार्थनाएं पीड़ितों, उनके परिजनों और इस हिंसा से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।

Share:

  • MP-राजस्थान में बच्चों की मौत के बाद कफ सिरप के निर्यात को लेकर WHO चिंतित, भारत ने भेजा जवाब

    Mon Oct 13 , 2025
    न्यूयार्क। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और राजस्थान (Rajasthan) में कफ सिरप (Cough syrups ) के पीने से बच्चों की मौत का मामला गरमाया हुआ है। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization- WHO) ने चेतावनी दी कि अनियंत्रित चैनलों के जरिए इन प्रोडक्ट्स को दूसरे देशों में निर्यात करने का जोखिम हो सकता है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved