img-fluid

प्लाट पर हो गया था कब्जाा, जेल प्रहरी के बेेटे ने डिप्रेशन में दी जान

November 03, 2025

इंदौर। एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसके पिता रिटायर्ड जेल प्रहरी हैं। उनका आरोप है कि भू-माफियाओं और गुंडों ने उनके प्लाट पर कब्जा कर लिया था। इसी के चलते बेटा डिप्रेशन में आ गया और जान दे दी। युवक द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट पुलिस ने जब्त किया है। उसमें उसने लिखा है कि उसके परिवार को परेशान न किया जाए। अन्य बातें भी लिखी हैं।

छत्रीपुरा इलाके में रहने वाले 34 साल के अंकित पिता कमलेश दुबे ने जहर खाकर जान दे दी। अंकित के पिता कमलेश दुबे रिटायर्ड जेल प्रहरी हैं। परिजन ने बताया कि वह दोस्तों को देखने के लिए अस्पताल गया था। इसके बाद रात को घर लौटा और सो गया। रात करीब तीन बजे देखा तो वह बिस्तर के नीचे था। उसे सीपीआर दी और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। अंकित ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है।

पिता ने लगाए यह आरोप, भू-माफिया ने बेच दिया प्लाट

अंकित के पिता कमलेश दुबे का कहना है कि जीवनभर की कमाई से ऋषि पैलेस में एक प्लाट खरीदा था। उस पर प्रेम प्रजापत नामक व्यक्ति ने कब्जा कर लिया। प्रेम ने प्लाट पर बेटे और उसके साथ मारपीट भी की थी। इसकी शिकायत द्वारकापुरी थाने में की और पुलिस ने केस भी दर्ज किया था। इसके बाद प्रेम को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया था। बाद में जमानत पर आने के बाद प्रेम फिर से परेशान करने लगा और उसने प्लाट बेच दिया। इसके बाद से अंकित डिपे्रशन मेें था। कई बार पुलिस को शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

Share:

  • शहर के पास स्वच्छता का तमगा, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में नाक कटी

    Mon Nov 3 , 2025
    ओडीएफ मुक्त शहर की तर्ज पर स्वच्छता के लिए फिर हल्ला बोल 32 पंचायतों को दिए थे सख्त निर्देश,अब वास्तिविकता जानने पहुंच रहे गली-गली इंदौर। इंदौर शहर स्वच्छता में आठ बार अपना परचम लहरा चुका है, लेकिन अब भी ग्रामीण क्षेत्रों में गंदगी नासूर बनी हुई है। पूर्व अधिकारियों ने इंदौर जिले को ओडीएफ मुक्त […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved