img-fluid

सावधान! ठंड बढ़ने वाली है, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कुछ जगहों पर बारिश के संकेत

November 07, 2025

नई दिल्‍ली । देश में कई हिस्सों में मौसम तेजी(Weather fast) से बदलने वाला है। आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी(Bay of Bengal) के पूर्वोत्तर हिस्से(northeastern part) पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर हो गया है। हालांकि, इससे जुड़ा चक्रवाती सर्कुलेशन उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। उत्तर केरल तक एक ट्रफ रेखा चल रही है, जो तमिलनाडु और कर्नाटक के आसपास के इलाकों में फैली हुई है।


इसके प्रभाव से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। तमिलनाडु में 8 नवंबर तक अधिकांश स्थानों पर यह गतिविधि रहेगी, जिसमें कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। केरल में 8 से 10 नवंबर तक इसी तरह की स्थिति बनेगी। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 7 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज की संभावना है। गोवा और मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ बिजली चमकने की आशंका है।

उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में अगले 5-6 दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभव है, उसके बाद 4-5 दिनों तक स्थिर रहेगा। मध्य भारत में अगले 48 घंटों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी, फिर 3-4 दिनों तक कोई बदलाव नहीं होगा। पूर्वी भारत में पहले 24 घंटे स्थिर, उसके बाद 2 दिनों में 2-3 डिग्री की गिरावट होगी।

पश्चिम भारत में 4-5 दिनों में 2-3 डिग्री की कमी, जबकि गुजरात में 3 दिनों में इतनी ही गिरावट दर्ज होगी। कुल मिलाकर, दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी रहेगा जिससे किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। तापमान में गिरावट से उत्तर और मध्य भारत में ठंडक बढ़ेगी।

हिमाचल में शीतलहर का प्रकोप जारी, बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों और जनजातीय क्षेत्रों में गुरुवार को शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्य के केलोंग में तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुकुमसेरी में शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस और कल्पा में शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। किन्नौर जिले के कल्पा में बर्फबारी हुई।

सुंदरनगर में घना कोहरा और बिलासपुर में हल्का कोहरा छाया रहा। रिकांग पिओ, ताबो, सेओबाग और कुकुमसेरी में 35 से 39 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने के साथ न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले सात दिनों तक राज्य में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

Share:

  • दिल्ली से वृंदावन तक बागेश्वरधाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता पदयात्रा आज से शुरू

    Fri Nov 7 , 2025
    छतरपुर. बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Pt. Dhirendra Krishna Shastri) के नेतृत्व में इंद्रप्रस्थ यानि दिल्ली (Delhi) से वृंदावन (Vrindavan) तक 10 दिनी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा (Hindu unity padyatra) शुक्रवार सुबह नौ बजे रवाना होगी। साधु संतों द्वारा सौंपे गए धर्म ध्वज को आगे रखकर शुरू होने वाली इस पदयात्रा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved