img-fluid

अपने घर पहुंचे धर्मेंद्र… हॉस्पिटल से हुए डिसचार्ज, डॉक्टर बोले- अब परिवार करेगा देख-रेख

November 12, 2025

मुम्बई। बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर (Bollywood’s legendary Actor) धर्मेंद्र (Dharmendra) को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल (Breach Candy Hospital) से डिसचार्ज कर दिया गया है। बुधवार सुबह एक एम्बुलेंस में उन्हें घर ले जाया गया। परिवार ने एक्टर को घर ले जाने का तय किया है, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिसचार्ज कर दिया गया है। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती किया किया था, डॉक्टर्स उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए थे और देशभर से फैंस उनकी सेहत के लिए दुआ कर रहे थे। लेकिन बुधवार को उन्हें हॉस्पिटल से डिसचार्ज करके घर ले जाने की खबर आई है।


डॉक्टर ने धर्मेंद्र की हेल्थ के बारे में क्या बताया
धर्मेंद्र का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया, “धर्मेंद्र जी को सुबह करीब 7.30 बजे के करीब हॉस्पिटल से डिसचार्ज कर दिया गया है। उनका इलाज घर पर चलता रहेगा क्योंकि परिवार ने घर पर ही उनका ट्रीटमेंट करवाने का फैसला किया है।” धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने बताया था कि धर्मेंद्र की हालत में सुधार है और पत्नी हेमा मालिनी ने मीडिया से निजता बनाए रखने का आग्रह किया था। मंगलवार रात तक हॉस्पिटल में धर्मेंद्र से मिलने के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहा।

बीती रात बढ़ी थी हॉस्पिटल के बाहर हलचल
बीती रात बॉबी देओल, सनी देओल और धर्मेंद्र के पोतों (करण और राजवीर) को हॉस्पिटल से वापस लौटते देखा गया था। उनके चेहरों के हावभाव फैंस की चिंता और भी ज्यादा बढ़ा रहे थे। लेकिन इस बीच एक्टर को हॉस्पिटल से डिसचार्ज किया जाना उनके फैंस के लिए राहत की खबर हो सकती है। धर्मेंद्र के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिनमें एक एम्बुलेंस को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से बाहर आते देखा जा सकता है। बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का भारतीय सिनेमा जगत में योगदान अद्वितीय रहा है।

Share:

  • PM शहबाज ने फिर उगला जहर... Pak में हुए आत्मघाती हमले को लेकर लगाए भारत पर झूठे आरोप

    Wed Nov 12 , 2025
    इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री (Prime Minister) भारत के खिलाफ जहर उगलने की पुरानी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। शरीफ ने एक बार फिर भारत (India) पर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। दरअसल मंगलवार को इस्लामाबाद (Islamabad.) के एक कोर्ट के बाहर बड़ा आत्मघाती हमला (Major Suicide Attack) हुआ है। इस धमाके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved