img-fluid

जापान की PM ने रात 3 बजे बुलाई मीटिंग… हो रही ट्रोल, बोलीं- मैं सिर्फ 2 से 4 घंटे सोती हूं

November 14, 2025

टोक्यो। जापान (Japan) की पहली महिला प्रधानमंत्री (First Female Prime Minister) साने ताकाइची (Sanae Takaichi) इन दिनों अपने काम की शैली (Work style) को लेकर आलोचना झेल रही हैं। आलोचना के बीच उन्होंने एक बार ऐसा बयान दिया है जो शायद लोगों को पसंद ना आए। ताकाइची ने गुरुवार को एक बयान में कहा है कि वह हर रात को सिर्फ दो से चार घंटे ही सोती हैं। ताकाइची पद संभालने के बाद से ही लोगों को जरूरत से ज्यादा काम करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आलोचना झेल रही हैं।

इससे पहले ताकाइची ने पिछले हफ्ते संसदीय सत्र की तैयारी के लिए अपने कार्यालय में सुबह 3 बजे कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित करके लोगों को चौंका दिया था। गुरुवार को उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, “मैं लगभग दो घंटे सोती हूं। ज्यादा से ज्यादा चार घंटे। मुझे लगता है कि यह मेरी त्वचा के लिए हानिकारक है।” ताकाइची से जापान के लंबे काम के घंटों को कम करने के महत्व के बारे में पूछा गया था।


गौरतलब है कि जापान लंबे समय से एक स्वस्थ कार्य-जीवन संतुलन बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है, जहां कई कर्मचारी कार्यालय में भारी दबाव का सामना करते हैं। जापान संभवतः एकमात्र ऐसा देश है जहां ज्यादा काम से मरने वाले लोगों के लिए एक शब्द भी है।

इन मुद्दों को जोर डालते हुए पीएम ताकाइची से आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए ओवरटाइम की सीमा को बढ़ाने के बारे में उनकी सरकार की चर्चाओं के बारे में भी पूछा गया। उन्होंने इस कदम का बचाव करते हुए कहा कि श्रमिकों और नियोक्ताओं की जरूरतें अलग-अलग होती हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गुजारा चलाने के लिए दो नौकरी करना पसंद करते हैं, जबकि कुछ लोग ओवरटाइम पर सख्त सीमाएं लगाते हैं। ताकाइची ने कहा है कि कोई भी बदलाव यह सुनिश्चित करेगा कि श्रमिकों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे।

Share:

  • इंदौर : अन्नपूर्णा मंदिर के पास जिला प्रशासन और नगर निगम की कार्रवाई के दौरान बड़ा बवाल…

    Fri Nov 14 , 2025
    इंदौर।  मंदिर ट्रस्ट (Temple Trust) की जमीन पर बने निर्माण (Construction) हटाने पहुंची टीम का स्थानीय लोगों (local people) ने जबरदस्त विरोध किया… हंगामा इतना बढ़ा कि कुछ प्रभावितों ने खुद पर घासलेट छिड़ककर आत्मदाह की धमकी दे दी… मौके पर महिलाओं और बच्चों ने भी सड़क पर बैठकर कार्रवाई का विरोध किया… हालात बिगड़ते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved