मुंबई। बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Ranveer Singh and Deepika Padukone) को लंबे समय से ऑडियंस पसंद करती आ रही है। दोनों ने साथ में कई शानदार फिल्में की और ऑडियंस को एंटरटेन किया। इन्हीं फिल्मों के दौरान दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई और आज कपल एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स हैं। अब हाल में रणवीर ने बताया कि उनकी लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म राम लीला के सेट पर शुरू हुई थी। उस समय उदयपुर में फिल्म का सेट लगा हुआ था और इसी दौरान दोनों एक दूसरे के प्यार में डूब गए थे।
लव स्टोरी
बता दें, दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2013-2014 के दौरान हुई थी। दोनों ने करीब 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में इटली जाकर शादी कर ली थी। शादी के करीब 7 साल बाद दोनों की एक प्यारी बेटी दुआ हुई। हाल में एक्टर्स ने बेटी दुआ की पहली झलक अपने फैंस को दिखाई थी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved