img-fluid

‘राम मंदिर पर ध्वजारोहण यज्ञ की पूर्णाहुति नहीं बल्कि…’, अयोध्या में बोले CM योगी

November 25, 2025

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) नगरी में आज भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और RSS प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर (Ram Janmabhoomi Temple) के ‘शिखर’ पर औपचारिक रूप से भगवा ध्वज (Saffron Flag) फहराया है। हजारों की संख्या में लोग इस कार्यक्रम के साक्षी बने हैं। श्री राम जन्मभूमि मंदिर शिखर पर भगवा ध्वज लहराते ही भक्त खुशी से झूम उठे। इसके बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सभी को संबोधित किया और कई अहम बातें कही हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- “अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर पर ध्वजारोहण एक यज्ञ की पूर्णाहुति नहीं बल्कि एक नए युग का शुभारंभ है। इस अवसर पर मैं प्रधानमंत्री मोदी और RSS सरसंघचालक मोहन भागवत का उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश वासियों की ओर से हृदय से अभिनंदन करता हूं।”


मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा- “भगवान राम का यह भव्य मंदिर 140 करोड़ भारतीयों की आस्था, सम्मान और आत्म गौरव का प्रतीक है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर लहराता यह केसरिया ध्वज धर्म, मर्यादा, सत्य, न्याय और राष्ट्र धर्म का प्रतीक है। पिछले 500 वर्षों में साम्राज्य बदले और पीढ़ियां बदली परंतु आस्था हमेशा अडिग रही। जब RSS जैसे संगठन के हाथों में कमान आई तो एक ही उद्घोष हुआ कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वही बनाएंगे। लाठी गोली खाएंगे, मंदिर वही बनाएंगे। यहां हर दिन एक पर्व है और हर दिशा में राम राज्य की अनुभूति हो रही है।”

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- “पिछले 500 वर्षों में साम्राज्य और पीढ़ियां बदल गईं। एकमात्र चीज जो नहीं बदली, वह थी आस्था, जब आरएसएस को नेतृत्व मिला, तो एक ही नारा प्रचलित था, ‘राम लला हम आएंगे। मंदिर वहीं बनाएंगे। लाठी गोली खाएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे।”

Share:

  • रवींद्र जडेजा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया कारनामा, इस लिस्ट में शामिल हुआ नाम

    Tue Nov 25 , 2025
    गुवाहाटी। साउथ अफ्रीका (South Africa) और भारत (India) के बीच टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया फिलहाल बैकफुट पर नजर आ रही है। हालांकि इस टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved