
नई दिल्ली। बिहार सरकार (Bihar Goverment) में मंत्री नितिन नबीन (Nitin Naveen) को बीजेपी (BJP) ने बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। वे बीजेपी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (National Executive Chairman) बन गए हैं। नितिन नबीन बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे कायस्थ समाज से आते हैं। नितिन नबीन छत्तीसगढ़ में BJP के राज्य प्रभारी रह चुके हैं। नितिन नबीन, बिहार से 5 बार विधायक बन चुके हैं। वे बीजेपी नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं।
[reslpost]
नितिन नबीन बिहार के अनुभवी बीजेपी नेता हैं। वे लंबे वक्त से पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। लोग उन्हें बिहार की राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका के लिए जानते हैं। राजनीतिक सफर की बात करें तो नितिन नबीन की संगठन और विधानसभा दोनों लेवल मजबूत पकड़ मानी जाती है। वे बिहार सरकार में शहरी विकास, सड़क, भवन निर्माण जैसे अहम डिपार्टमेंट्स को संभाल चुके हैं। प्रशासनिक कामकाज में उनकी तेजी और सख्ती उनकी पहचान है। नितिन नबीन जमीनी नेता कहे जाते हैं, जो अपने विधानसभा क्षेत्र में काफी सक्रिय रहते हैं। उनमें प्रशासनिक अनुभव और संगठनात्मक मजबूती, दोनों में दिखाई देते हैं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved