
खंडवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा जिले (Khandwa district) में महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व मंत्री के बेटे कांग्रेस नेता यशवंत सिलावट (Yashwant Silawat) को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यशवंत पर महाराष्ट्र के धुलिया के सिरपुर में हत्या के प्रयास का मामला है। वहीं यशवंत ने कहा कि प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में बातचीत हो रही है, कोई गंभीर मामला नहीं है।

महाराष्ट्र पुलिस ने रविवार को एमपी के खंडवा में दबिश दी और कोतवाली पुलिस की मदद से कांग्रेस नेता यशवंत सिलावट को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि खंडवा के नगर निगम के सामने कांग्रेस आज मनरेगा का नाम बदलने को लेकर प्रदर्शन कर रही थी। इसी दौरान महाराष्ट्र पुलिस ने यशवंत को उठा लिया। वहीं उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी का मामला है, लेन देन करता हूं, बाकी कोई दिक्कत नहीं है। आपको बता दें कि यशवंत सिलावट पूर्व मंत्री हीरालाल सिलावट के बेटे है। हीरालाल सिलावट दिग्विजय सिंह की सरकार में मंत्री रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved