img-fluid

‘भारत भागे उस्मान हादी की हत्या के दो संदिग्ध’, बांग्लादेश पुलिस का दावा- मदद करने वाले…

December 28, 2025

ढाका। बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बांग्लादेश पुलिस ने एक बड़ा दावा करते हुए बताया है कि दो आरोपी फैसल करीम मसूद और आलमगीर शेख सीमा पार कर भारत में घुस गए हैं। मामले में ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त एसएन नजरुल इस्लाम ने बताया कि दोनों आरोपी स्थानीय लोगों की मदद से भारत के मेघालय राज्य में दाखिल हुए। उन्होंने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी हलुआघाट सीमा के रास्ते भारत पहुंचे।


बांग्लादेशी (Bangladesh) दैनिक समाचार पत्र द डेली स्टार ने ढाका पुलिस (Dhaka Police) के हवाले से बताया कि सीमा (Border) पार करने के बाद उन्हें सबसे पहले एक व्यक्ति ने रिसीव किया, जिसका नाम पुर्ति बताया गया है। इसके बाद एक टैक्सी ड्राइवर सामी ने दोनों को मेघालय के तुरा शहर तक पहुंचाया। नजरुल इस्लाम ने कहा कि पुलिस को अनौपचारिक जानकारी मिली है कि भारत में दोनों आरोपियों की मदद करने वाले पुर्ति और टैक्सी ड्राइवर सामी को भारतीय अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है।

Share:

  • गौतम गंभीर को लेकर चल रही अटकलों पर BCCI ने दी प्रतिक्रिया

    Sun Dec 28 , 2025
    नई दिल्ली। भारतीय टीम (Indian Team) के मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को लेकर चल रही अटकलों पर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने प्रतिक्रिया दी है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया (Secretary Devajit Saikia) का कहना है कि गंभीर को कोच पद (Coach Post) से हटाने की खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved