अंकारा। घर में रखा गया था जहां आतंकी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि घर से सभी पांच महिलाएं और छह बच्चे सुरक्षित रूप से निकाले गए। मंत्री ने बताया कि सभी मिलिटेंट तुर्की नागरिक (Turkish citizen) थे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन स्थानीय समयानुसार लगभग सुबह 2 बजे शुरू हुआ और आधिकारिक रूप से सुबह 9:40 पर समाप्त हुआ। निजी न्यूज चैनल एनटीवी ने पहले बताया कि जैसे ही गोलीबारी सड़कों तक फैली, इलाके के पांच स्कूल पूरे दिन के लिए बंद कर दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर प्राकृतिक गैस और बिजली की आपूर्ति भी काट दी। वहीं, नागरिकों और वाहनों को इस इलाके में प्रवेश करने से रोक दिया गया था।
लगातार चल रही है कार्रवाई
पिछले हफ्ते, पुलिस ने एक साथ दर्जनों छापे मारे और 115 आतंकवादियों को हिरासत में लिया। यह आतंकी कथित तौर पर क्रिसमस और नए साल के समारोहों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि समूह ने इन समारोहों के दौरान विशेष रूप से गैर-मुसलमानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आह्वान किया था। इस्लामिक स्टेट ने हाल के वर्षों में तुर्की में कई घातक हमले किए हैं। इनमें 1 जनवरी, 2017 को न्यू ईयर के मौके पर इस्तांबुल के एक नाइटक्लब में हुई गोलीबारी शामिल है, जिसमें 39 लोग मारे गए थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved