
नई दिल्ली. FBI ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ (Satinderjit Singh alias Goldy Brar) को अमेरिका (US) के मोस्ट वांटेड (Most Wanted) भगोड़ों की टॉप 10 सूची में शामिल किया है. गोल्डी बराड़ लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Bishnoi gang) से जुड़ा है और उसे इस गैंग का उत्तरी अमेरिका में प्रमुख संचालक माना जाता है.
इस गैंग पर अमेरिका और कनाडा में कई गंभीर अपराधों में शामिल होने का आरोप है. इनमें राजनीतिक और धार्मिक हस्तियों की हत्या, गोलीबारी, अपहरण, जबरन वसूली, मारपीट, मानव तस्करी और ड्रग्स और हथियारों की तस्करी जैसे अपराध शामिल हैं.
कनाडा में भी मोस्ट वांटेड है गोल्डी
कनाडा ने भी गोल्डी बराड़ को 25 मोस्ट वांटेड लोगों की सूची में पहले नंबर पर रखा है. साथ ही, उसे पकड़ने में मदद करने या जानकारी देने पर ढाई लाख कनाडाई डॉलर (लगभग 1.63 रुपये) का इनाम दिया जाएगा. गोल्डी बराड़ पर कनाडा में हत्या का आरोप है.
अमेरिका पहले ही गोल्डी बराड़ की निशानदेही पर इनाम घोषित कर चुका है. अमेरिकी एजेंसियों ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर एक मिलियन डॉलर का इनाम रखा था. उसे FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी शामिल किया गया है. अब कनाडा ने भी उसे अपनी मोस्ट वांटेड लिस्ट में सबसे ऊपर रखा है. इस तरह अमेरिका और कनाडा, दोनों ही देशों की पुलिस गोल्डी की तलाश में जुटी है.
भारत से कनाडा और फिर अमेरिका में छिपा
गोल्डी बराड़ भारत से भागने के बाद लंबे समय तक कनाडा में रहा था. एजेंसियों के पास उसके कनाडा में रहने से जुड़े सबूत भी थे. बाद में वह अमेरिका चला गया. बताया जाता है कि लॉरेंस बिश्नोई से अलग होने के बाद गोल्डी बराड़ ने रोहित गोदारा के साथ मिलकर अपना गैंग चलाना शुरू किया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved