img-fluid

केन्द्र ने इंदौर के भागीरथपुरा जलकांड पर अब लिया संज्ञान…

February 03, 2026

 अब तक मिले 14,181 रिसाव… चार जल परियोजनाओं को मिली मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार (central government) ने सोमवार को राज्यसभा (Rajya Sabha) को बताया कि उसने इंदौर (Indore) के भागीरथपुरा (Bhagirathpura)  में जल प्रदूषण की घटना का संज्ञान लिया है और अमृत तथा अमृत 2.0 जैसी वित्तीय एवं तकनीकी सहायता योजनाओं के माध्यम से राज्यों की मदद की जा रही है। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में 1997 की पुरानी पाइपलाइन हैं, जिनमें से कुछ क्षतिग्रस्त हैं, इसलिए नगर प्रशासन ने पाइपलाइन के पुराने हिस्सों की पहचान की और उन्हें अमृत 2.0 योजना में शामिल किया है। इंदौर के भागीरथपुरा में दिसंबर से दस्त और उल्टी से कई लोगों की मौत हो चुकी है।

इंदौर के लिए जल आपूर्ति परियोजनाओं के चार पैकेज की निविदाएं जारी
मंत्री ने कहा कि इंदौर नगर निगम ने अमृत 2.0 के तहत इंदौर शहर के लिए जल आपूर्ति परियोजनाओं के चार पैकेज के लिए निविदाएं जारी की हैं, जिनमें से पैकेज-1 का क्रियान्वयन शुरू हो चुका है और शेष तीन पैकेज अनुमोदन के चरण में हैं।

यह परियोजना संपूर्ण जल आपूर्ति श्रृंखला को कवर करती है और इसमें मौजूदा जल आपूर्ति प्रणाली का व्यापक नवीनीकरण, संवर्धन और आधुनिकीकरण शामिल है।

मंत्री ने कहा कि जल राज्य का विषय है और केंद्र सरकार परामर्श एवं अवसंरचना निधि के माध्यम से राज्यों के प्रयासों में सहयोग करती है।

अब तक 14,181 रिसाव का पता लगा
साहू ने कहा कि राज्य सरकार ने सूचित किया है कि जल को दूषित होने से बचाने के लिए शहरी स्थानीय निकायों को मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) जारी की गई हैं। अब तक लगभग 14,181 रिसाव का पता लगा है, जिनमें से 12,634 की मरम्मत कर दी गई है। राज्य में 3,298 ओवरहेड टैंक में से 3,109 की सफाई की जा चुकी है।
मंत्री ने अपने लिखित जवाब में कहा, ‘‘80,976 नमूनों में से पानी के 656 नमूने दूषित पाए गए, जबकि प्रदूषण पाए जाने वाले 588 बिंदुओं पर कार्रवाई की गई।’’

Share:

  • इंदौर: रैपिडो बाइक चालक ने सस्ते कपड़े दिलाने के बहाने लड़की से किया दुष्कर्म

    Tue Feb 3 , 2026
    इंदौर. मध्य प्रदेश (MP) के इंदौर (Indore) के रावजी बाजार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक रैपिडो बाइक चालक ( Rapido bike driver) ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. खरीदारी के लिए राजवाड़ा जाने के लिए बुक की गई बाइक के चालक ने एक नाबालिग लड़की (girl) को अपनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved