
नई दिल्ली । रोहित शेट्टी(Rohit Shetty) इन दिनों अपनी फिल्म गोलमाल 5 (Golmaal 5 )की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच उनके घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने चार राउंड फायरिंग (four rounds of firing)की थी। रिपोर्ट्स(reports) के मुताबिक, इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग(Lawrence Bishnoi gang) ने ली थी। इस घटना के बाद रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अब उनके फिल्म सेट पर भी कड़े सुरक्षा इंतजाम लागू कर दिए गए हैं। इस मामले की जांच के लिए एक स्पेशल टीम गठित की गई है, जो पूरी तरह से मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है।
सूत्रों के अनुसार, गोलमाल 5 की शूटिंग 15 फरवरी के बाद शुरू होने वाली थी। हालांकि अब शूटिंग उसी तय दिन से शुरू होगी या नहीं, इसका फैसला केवल रोहित शेट्टी ही करेंगे। लेकिन एक अन्य सूत्र का कहना है कि शूटिंग तय समय पर ही शुरू होगी और इसके लिए पहले से ही सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। अगर शूटिंग शुरू होती है, तो सेट पर 60 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसमें पुलिस कर्मी और रोहित के पर्सनल बॉडीगार्ड शामिल होंगे।
सुरक्षा बढ़ाने के तहत सेट पर आने वाले हर व्यक्ति को रजिस्टर करवाना होगा और अपनी आईडी वेरीफाई करनी होगी। डायरेक्टर रोहित शेट्टी के नजदीक जाने की अनुमति केवल कुछ चुनिंदा लोगों को ही मिलेगी। जूनियर आर्टिस्ट से लेकर क्रू मेंबर तक, सभी को पहले से सुरक्षा प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके अलावा हर आने-जाने वाली गाड़ी पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। वैनिटी वैन भी एंट्री से पहले जांच से गुजरना जरूरी होगी। कॉल शीट को मैनेज किया जाएगा और शूटिंग लोकेशन की जानकारी केवल लिमिटेड लोगों को ही दी जाएगी।
फायरिंग की घटना और सुरक्षा बढ़ाने के कारण रोहित शेट्टी की एक अन्य फिल्म भी फिलहाल होल्ड पर रखी गई है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं और इसकी शूटिंग पिछले साल शुरू हुई थी। अब लगभग दो हफ्तों की शूटिंग बाकी है, जिसे आगे पूरा किया जाएगा।
सुरक्षा उपायों और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के चलते शूटिंग सेट पर काफी सावधानी बरती जा रही है। इसके बावजूद फिल्म की टीम शूटिंग के लिए पूरी तरह तैयार है और उम्मीद है कि सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच गोलमाल 5 की शूटिंग बिना किसी रुकावट के पूरी हो जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved