img-fluid

अनिल कपूर ने बदला लुक, पहली बार सफेद बालों और मूछों में दिखे एक्टर

February 03, 2026

डेस्क। अनिल कपूर बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं, जो 69 साल की उम्र में भी बेहद फिट हैं। अभिनेता अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर फैंस के साथ अपने फिटनेस वीडियो भी शेयर करते हैं। 69 साल के अनिल कपूर की फिजीक देखकर ऐसा लगता है मानो उनकी उम्र ठहर सी गई हो। अपनी किलर पर्सनैलिटी के साथ आज भी वह फैंस के दिलों पर राज करते हैं। इस बीच अनिल कपूर ने अपना नया लुक शेयर करके फैंस को हैरान कर दिया है। हाल ही में अनिल कपूर ने अपना नया लुक सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसे देखने के बाद अनिल कपूर के फैंस उनके नए लुक पर रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

अनिल कपूर ने हाल ही में जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह सफेद बालों और मूछों में नजर आ रहे हैं और पोज दे रहे हैं। ये तस्वीर शेयर करते हुए अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा- ‘कोई नहीं जानता…. आगे क्या होने वाला है।’ उनके इस ग्रे लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है। कई ने कमेंट करते हुए अनिल कपूर के बदले लुक पर प्रतिक्रिया दी। हालांकि, अनिल कपूर के फैंस इस मामले में थोड़ा बंटे हुए दिखे।


  • अनिल कपूर के ट्रांसफॉर्मेशन पर उनके फैंस ने फायर और हार्ट इमोजी पोस्ट के जरिए उनके नए लुक पर प्रतक्रिया दी। सोनम कपूर ने भी पापा के ट्रांसफॉर्मेंशन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हार्ट और फायर इमोजी के जरिए उनके नए लुक की तारीफ की। दर्शन कुमार ने भी अनिल कपूर के नए लुक पर रिएक्शन दिया और लिखा- ‘वाह, झक्कास।’ अभिनेता सुधांशु पांडे, रितेश देशमुख और अनुपम खेर ने भी सुपरस्टार के झक्कास लुक की तारीफ की और वैभवी मर्चेंट ने भी कमेंट के जरिए बताया कि उन्हें अभिनेता का ये लुक बेहद पसंद आया।

    अनिल कपूर के इस लुक को देखने के कुछ यूजर्स का मानना है कि उनका ये नया लुक किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए है। वहीं कुछ ने सवाल किया कि आखिर उन्होंने ये ग्रे लुक क्यों अपनाया है? अनिल कपूर ने किसी प्रोजेक्ट के चलते ये लुक अपनाया है या कोई और वजह है, फिलहाल इसे लेकर कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, एक बात तो है कि ग्रे लुक में भी अनिल कपूर बेहद हैंडसम लग रहे हैं। फैंस का तो ये भी कहना है कि अनिल कपूर हर लुक में ही झक्कास लगते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ नजर आए थे।

    Share:

  • Australia: महात्मा गांधी की मूर्ति काटकर ले गए चोर, चिपके रह गए पैर

    Tue Feb 3 , 2026
    मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया (Australia) के मेलबर्न (Melbourne) के रोविल इलाके से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने वहां रहने वाले भारतीय समुदाय को चौंका दिया है। आस्ट्रेलिया इंडियन कम्युनिटी सेंटर (Indian Community Centre) से महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की कांस्य प्रतिमा (Bronze Statue) चोरी हो गई है। यह घटना सिर्फ एक चोरी नहीं मानी जा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved