
नई दिल्ली ।रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल(film Animal ) न केवल उनके करियर की सबसे बड़ी हिट (big hit)साबित हुई बल्कि इसने दर्शकों के बीच जबरदस्त बहस भी छेड़ दी। फिल्म में रणबीर के किरदार रणविजय character Ranvijayको लेकर जहां एक ओर तारीफ हुई वहीं दूसरी ओर इसके हिंसक और आक्रामक रूप पर सवाल भी उठे। अब खुद रणबीर कपूर ने माना है कि जब उन्होंने पहली बार इस फिल्म की कहानी सुनी थी तो उनका किरदार उन्हें काफी डरावना (terrifying)लगा था।
जापान में 13 फरवरी को होने वाले एनिमल के प्रीमियर से पहले रणबीर कपूर और डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसी दौरान रणबीर ने बताया कि नरेशन के समय उन्हें लगा था कि यह किरदार सामान्य नहीं है और इसमें एक अंधेरा पक्ष है। लेकिन जैसे जैसे उन्होंने किरदार के इमोशन्स और उसकी फैमिली स्टोरी को समझा वैसे वैसे वह इससे जुड़ते चले गए।
रणबीर के मुताबिक संदीप रेड्डी वांगा के विजन और आत्मविश्वास ने उन्हें फिल्म के लिए हां कहने पर मजबूर किया। उन्हें लगा कि डायरेक्टर इस किरदार और कहानी को पूरी ईमानदारी से पर्दे पर उतारना चाहते हैं। यही वजह रही कि डरावना लगने के बावजूद यह रोल उनके लिए एक एक्साइटिंग चैलेंज बन गया।
एनिमल को रणबीर के करियर की सबसे चैलेंजिंग फिल्मों में गिना जाता है। जब उनसे सबसे मुश्किल सीन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि फिल्म का क्लाइमेक्स उनके लिए सबसे कठिन था। उस सीन में उन्हें और बॉबी देओल को कड़ाके की ठंड में शर्टलेस शूट करना पड़ा था जो शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से मुश्किल था।
हालांकि रणबीर ने यह भी कहा कि उन्होंने फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को काफी एंजॉय किया क्योंकि वे पूरी तरह ओरिजनल थे और दर्शकों के लिए यादगार साबित हुए। एनिमल में रणबीर के अलावा बॉबी देओल रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही।
अब दर्शक एनिमल के दूसरे पार्ट एनिमल पार्क का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबर है कि इसकी शूटिंग अगले साल के मध्य में शुरू हो सकती है और इसमें रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आएंगे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की रामायण पार्ट 1 में दिखाई देंगे जो इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में आलिया भट्ट और विकी कौशल के साथ नजर आएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved