img-fluid

जापान में रिलीज होगी ‘एनिमल’, रणबीर ने बताया क्यों राज कपूर को था जापानी लोगों से लगाव

February 05, 2026

डेस्क। जापान के दर्शकों के बीच बॉलीवुड फिल्मों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। वहीं फिल्म मेकर्स भी इसमें फायदा देखते हुए अपनी फिल्मों को वहां के पर्दे पर उतारने की कोशिश में हैं। कुछ समय पहले ही पुष्पा ‘कुनरिन’ रिलीज हुई है, और अब ‘एनिमल’ भी होने वाली है। इसी मौके पर रणबीर कपूर ने अपने दादा राज कपूर के जापानी लोगों के साथ लगाव पर बात की।


  • संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म ‘एनिमल’ 13 फरवरी को जापान में रिलीज होने जा रही है। वहीं फिल्म की रिलीज से पहले इसका एक स्पेशल शो रखा गया। इसी मौके पर रणबीर कपूर ने दशर्कों को शुक्रिया कहा और जापान से अपना खास रिश्ता बताया। रणबीर ने बताया ‘जापान से मेरा बहुत खास रिश्ता है,मेरे दादा दिग्गज दिवंगत फिल्म अभिनेता राज कपूर का जापान और जापानी संस्कृति से काफी जुड़ाव रहा है।’ आगे एक्टर ने मशहूर गाने ‘मेरा जूता है जापानी’ के बारे में बात करते हुए बताया की कैसा राज का जापानी सभ्यता से काफी जुड़ाव रहा।

    अपने जापान विजिट के बारे में बात करते हुए रणबीर ने दोबारा जापान घूमने की इच्छा जाहिर कि। आगे एक्टर बोले कि “मेरी अब एक तीन साल की बेटी है, और मैं उसे जापान दिखाने के लिए बेताब हूं,’ उन्होंने फिल्मी दुनिया से परे जापान के साथ अपने अटूट जुड़ाव के बारे में बताया। साथ ही बोले कि वो अगली बार अपने परिवार के साथ वहां जाएगें।

    Share:

  • West Bengal: ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कर्मचारियों को 25% बकाया DA देने का आदेश

    Thu Feb 5 , 2026
    नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) सरकार (government) को निर्देश दिया है कि वह अपने कर्मचारियों (employees) को 2009 से 2019 तक का बकाया महंगाई भत्ता (DA) जारी करे. कोर्ट ने इसे कर्मचारियों का वैधानिक अधिकार करार दिया है. जस्टिस संजय करोल और पीके मिश्रा की बेंच ने कहा कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved