img-fluid

क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक, मैदान पर ही हुई मौत

February 06, 2026

रत्नागिरी। देशभर में आए दिन लगातार हार्ट अटैक (Heart attack) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच एक और हैरान कर देने वाला मामला रत्नागिरी जिले से सामने आया है। यहां एक क्रिकेट मैच के दौरान एक बैट्समैन की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। मैच का लाइव प्रसारण भी किया जा रहा था, जिस दौरान खिलाड़ी को हार्ट अटैक आया और उसकी मैदान पर ही मौत हो गई। वहीं ये घटना देखने के बाद वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। मृतक की पहचान प्रवीण पवार के तौर पर हुई है।

बैट्समैन की खेलते समय हुई मौत
दरअसल, रत्नीगिरी जिले के चिंचखारी में एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था। यहां स्वराज प्रतिष्ठान और कोकण नगर की टीमों के बीच मैच खेला जा रहा था। स्वराज प्रतिष्ठान टीम की तरफ से बैटिंग की जा रही थी, तभी पिच पर मौजूद एक बैट्समैन की क्रिकेट मैच खेलते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। यह घटना तब हुई जब मैच का लाइव प्रसारण चल रहा था। मृतक खिलाड़ी की पहचान प्रवीण पवार के रूप में हुई है। इस खिलाड़ी ने रत्नागिरी शहर और उसके आस-पास क्रिकेट में अपना नाम बनाया था।


  • मैच का चल रहा था लाइव प्रसारण
    घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रवीण पवार नॉन स्ट्राइक पर खड़ा था और स्ट्राइक पर पार्थ नाम का एक अन्य खिलाड़ी मौजूद था। ये दोनों स्वराज प्रतिष्ठान टीम की तरफ से बैटिंग कर रहे थे। मैच के दौरान नॉन स्ट्राइक पर मौजूद प्रवीण गेंद फेंकने के बाद थोड़ी दूर तक दौड़ के गया और फिर वापस आ रहा था। इसी दौरान वह अचानक अंपायर के पास आते ही लड़खड़ा गया और जमीन पर गिर गया। इसके बाद प्रवीण की क्रिकेट के मैदान पर ही मौत हो गई।

    Share:

  • अजित पवार के निधन के चलते अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

    Fri Feb 6 , 2026
    मुंबई । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Maharashtra Deputy Chief Minister Eknath Shinde) ने कहा कि अजित पवार के निधन के चलते (Due to the demise of Ajit Pawar) अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे (Will not celebrate his Birthday) । महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद से पूरा प्रदेश शोक में डूबा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved