img-fluid

WhatsApp यूजर्स दें ध्यान, पुराने फोन में ऐप नहीं कर पाएंगे यूज

October 07, 2026

डेस्क। WhatsApp अब पुराने Android और iOS डिवाइस में काम नहीं करेगा। अगर आप भी पुराने मॉडल में वॉट्सऐप यूज कर रहे हैं तो मैसेज भेजने से लेकर कॉल करने में दिक्कत आ सकती है। सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले डिवाइस में यूजर्स वॉट्सऐप में लॉग-इन नहीं कर पाएंगे। उनका लॉग-इन ब्लॉक हो जाएगा।

वॉट्सऐप नए सिक्योरिटी फीचर पर काम कर रहा है, जो आउटडेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम वाले डिवाइस में लॉग-इन ब्लॉक हो जाएगा। WABetaInfo रिपोर्ट के मुताबिक, पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले डिवाइस में वॉट्सऐप में लॉग-इन करते समय यूजर्स को डिवाइस अपडेट करने वाला मैसेज स्क्रीन पर दिखाई देगा। यूजर्स बिना ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट किए वॉट्सऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

WhatsApp ने फिलहाल इस फीचर को बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट किया है। आने वाले समय में यूजर्स को वॉट्सऐप चलाने के लिए अपना फोन लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ अपडेट करना होगा। यह सिक्योरिटी फीचर सभी Android और iOS डिवाइस के लिए रोल आउट किया जा रहा है। इस फीचर को फिलहाल Android वर्जन 2.26.35.1 में देखा गया है।


  • WhatsApp ने ऐप के जरिए होने वाले किसी भी तरह के साइबर फ्रॉड की संभावना रोकने के लिए ये फैसला लिया है। इन दिनों वॉट्सऐप के कई फेक वर्जन वाले ऐप मौजूद हैं। ऐसे में यूजर्स अगर ऐसे किसी भी ऐप में लॉग-इन करने की कोशिश करेंगे तो नहीं कर पाएंगे। इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के इस सिक्योरिटी फीचर के रोल आउट होने के बाद आउटडेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन में यूजर्स ऐप में लॉग-इन नहीं कर पाएंगे।

    WhatsApp इसके अलावा नए ‘गेस्ट कॉल फीचर’ पर भी काम कर रहा है। इस फीचर में यूजर्स उन लोगों को भी अपने ग्रुप कॉल में जोड़ सकेंगे, जो वॉट्सऐप पर मौजूद नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा का इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर इसे गेस्ट कॉल फीचर के नाम से टेस्ट किया जा रहा है। इस फीचर में यूजर्स बिना वॉट्सऐप अकाउंट के किसी ग्रुप कॉल को ज्वॉइन कर सकते हैं। यूजर्स को बिना ऐप इंस्टॉल किए या फिर वेब ब्राउजर यूज किए कॉल ज्वॉइन करने की सुविधा मिलेगी।

    Share:

  • राहुल गांधी ने कर दिया बड़ा ऐलान, बताया अब किस जगह करेंगे प्रदर्शन

    Wed Oct 7 , 2026
    नई दिल्ली। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी पर अपने समर्थकों और उनके साथ मौजूद अन्य सांसदों के साथ बिना अनुमति आकाशवाणी भवन परिसर में प्रवेश करने का आरोप भी लगा। करीब आठ घंटे से ज्यादा समय तक धरना देने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत करीब 260 लोगों को पुलिस ने हिरासत में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved