img-fluid

CG: सुरक्षाबलों ने अबूझमाड़ के जंगलों में हुई मुठभेड़ में 3 नक्सलियों को किया ढेर, एक कमांडो शहीद

February 07, 2026

बीजापुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की सीमा पर स्थित अबूझमाड़ (Abujhmad) के घने जंगलों में नक्सलियों के साथ हुई एक भीषण मुठभेड़ (A Fierce Encounter Naxalites) में गढ़चिरौली पुलिस (Gadchiroli Police) का एक सी-60 कमांडो शहीद हो गया और तीन नक्सली मारे गए हैं। शुक्रवार को इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भामरागढ़ उपखंड के जंगलों में नक्सलियों की गतिविधियों की खुफिया सूचना मिलने के बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि छत्तीसगढ़ के कुछ नक्सली इस क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलने के बाद गुरुवार को 14 कमांडो टीमों ने बड़े पैमाने पर नक्सल विरोधी अभियान छेड़ा।


  • 2 शिविर भी ध्वस्त
    मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के दो शिविरों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने मौके से एक महिला नक्सली सहित कुल तीन नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इलाके की तलाशी के दौरान घटनास्थल से एक एके-47 और एक एसएलआर राइफल भी जब्त की गई है। इस संघर्ष में अहेरी तालुका के रहने वाले 38 वर्षीय सी-60 जवान दीपक चिन्ना मडावी नक्सलियों की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए जंगल से एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

    इस ऑपरेशन में एक अन्य सी-60 जवान जोगा मडावी भी घायल हुए और उन्हें बेहतर इलाज के लिए गढ़चिरौली भेजने की व्यवस्था की गई। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में अभी भी अतिरिक्त नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका है, इसलिए जंगल में तलाशी अभियान निरंतर जारी है। मारे गए नक्सलियों की पहचान की प्रक्रिया अभी चल रही है और नक्सल रोधी ऑपरेशन चल रहा है।

    Share:

  • सीमा पार से फिर धमकी, लश्कर-जैश ने दिल्ली और आगरा को निशाना बनाने की दी चेतावनी

    Sat Feb 7 , 2026
    नई दिल्ली। तथाकथित कश्मीर एकजुटता दिवस के मौके पर पाकिस्तान (Pakistan) और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में सक्रिय आतंकी संगठन (terrorist organization) ने एक बार फिर भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया है। जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) और लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के शीर्ष कमांडरों ने सार्वजनिक सभाओं में भारत के प्रमुख शहरों पर हमले और सीधे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved