img-fluid

रालामंडल के जंगल के पास युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, दो दिन से लापता था युवक

February 13, 2026

इंदौर।  इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में रालामंडल जंगल के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक दो दिनों से लापता बताया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध माना जा रहा है। दरअसल इंदौर के रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। जिसमें मृतक की पहचान रेनसिंह निवासी गुना, हाल मुकाम संजाली नगर के रूप में हुई है। वह पिछले दो दिनों से लापता था।


  • देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव के पास खून के निशान मिले हैं, जिससे मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिसमें बताया जा रहा है कि रेनसिंह रात करीब साढ़े आठ बजे घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। मृतक अपनी पत्नी के साथ इंदौर में रहकर निजी काम करता था।फिलहाल पुलिस हत्या सहित अन्य एंगल से मामले की जांच में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

    Share:

  • UP : बनारस कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर

    Fri Feb 13 , 2026
    वाराणसी। वाराणसी (Varanasi) जिले में उस समय हड़कंप (commotion) मच गया जब जिला जज (District Judge) के ई-मेल पर कचहरी को बम से उड़ाने (bomb threat) की धमकी मिली। इसकी जानकारी मिलते ही बार पदाधिकारियों ने बैठक की। वहीं कचहरी परिसर में गहमागहमी का माहौल हो गया। रात 1.30 बजे ई-मेल पर धमकी भरा मैसेज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved