img-fluid

हार्दिक पांड्या संग वैलेंटाइन्स डे सेलिब्रेशन: महीका ने पहुंचकर दिया स्पेशल सरप्राइज

February 14, 2026

नई दिल्ली।वैलेंटाइन्स डे के मौके पर भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को अपने गर्लफ्रेंड महीका शर्मा (Mahika Sharma) ने खास सरप्राइज दिया। महीका ने दिल्ली (Delhi) पहुंचकर हार्दिक को बड़े गुलाब के गुलदस्ते (rose bouquet) का तोहफा दिया, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया (social media) पर तेजी से वायरल हो रही है। इंस्टाग्राम स्टोरी में महीका ने लिखा, “टाइम पर दिल्ली आ गई हूं। मेरी लाइफ के मैन ऑफ द मैच (man of the match)।”
हार्दिक ने भी इस खूबसूरत पल को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और लिखा, ‘वैलेंटाइन और मेरे बेबी का बर्थडे वीक शुरू हो गया है।’ इससे साफ हो गया है कि दोनों साथ में वैलेंटाइन्स डे और महीका के बर्थडे को सेलिब्रेट करने वाले हैं।

हार्दिक और महीका अपने प्यार को अब ओपनली सोशल मीडिया पर जाहिर करते रहते हैं। दोनों साथ में वेकेशन पर जाते हैं और हर त्योहार या खास मौके को एक-दूसरे के साथ एंजॉय करते हैं। हार्दिक ने पहले भी अपनी शानदार परफॉर्मेंस में महीका को क्रेडिट देते हुए कहा था, ‘काफी क्रेडिट जाता है मेरे चाहने वालों को। स्पेशल मेन्शन मेरे पार्टनर को भी। वह मेरे लिए बेस्ट हैं, जबसे वह मेरी लाइफ में आई हैं अच्छी चीजें हो रही हैं।’

इस रिलेशनशिप से पहले हार्दिक पांड्या शादीशुदा थे। उन्होंने नताशा पंडित से शादी की थी और चार साल साथ रहने के बाद तलाक लिया। तलाक से पहले दोनों ने ट्रेडिशनल ग्रैंड शादी की थी जिसमें मेहंदी, हल्दी और शादी के सभी फंक्शन्स धूम-धाम से हुए थे। तलाक की घोषणा दोनों ने मिलकर करते हुए लिखा था कि हमने अपना बेस्ट दिया और अब अलग होने का फैसला किया है।

हालांकि, तलाक के बाद भी हार्दिक और नताशा अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश मिलकर कर रहे हैं। महीका भी कई बार अगस्त्य के साथ समय बिताते हुए नजर आती हैं, जिससे यह साफ है कि परिवारिक जिम्मेदारियों में सभी सहयोगी हैं।


  • इस वैलेंटाइन्स डे पर महीका का सरप्राइज न केवल हार्दिक के लिए बल्कि उनके फैंस के लिए भी खास रहा। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरों और पोस्ट ने फैंस को रोमांटिक मूड में डाल दिया है। हार्दिक और महीका का यह प्यार भरा अंदाज अब क्रिकेट और बॉलीवुड फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

    Share:

  • स्टडी के लिए बना इंदौर में जंगल, जैव विविधता और पौधों की प्रजातियों का ‘मियावाकी फॉरेस्ट’

    Sat Feb 14 , 2026
    एसजीएसआईटीएस के तैयार फॉरेस्ट में पहले दिन पहुंचे बॉयोटेक्नोलॉजी के छात्र भी इंदौर। दो साल पहले एसजीएसआईटीएस (SGSITS) में तैयार किए गए ‘मियावाकी फॉरेस्ट’ (Miyawaki Forest) को कल से आमजन के साथ ही छात्रों (students) के लिए खोल दिया गया है। कल यहां पहुंचे करीब एक हजार लोगों में कई छात्र ऐसे भी थे, जो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved