img-fluid

इंदौर में जनगणना के अंतर्गत मकान की गणना शुरू

February 14, 2026

  • सबसे पहले जोन क्रमांक 3 ने स्नेहलतागंज में एक ब्लॉक बनाकर की गणना

इंदौर, डा. जितेन्द्र जाखेटिया। भारत सरकार के निर्देश पर शुरू किए जा रहे जनगणना अभियान के पहले चरण में मकान की गणना की जाना है। पूरे देश में सबसे पहले मकान की गणना का काम इंदौर में शुरू हो गया है। इंदौर नगर निगम के जोन क्रमांक 3 द्वारा स्नेहलतागंज क्षेत्र में एक ब्लॉक बनाकर सबसे पहले मकान की गणना का काम कर लिया गया है।

प्रदेश सरकार द्वारा कल शुक्रवार को पूरे प्रदेश के 55 जिले के कलेक्टर और 16 नगर निगम के आयुक्त को भोपाल बुलाया गया था। इन सभी को 1 मई से शुरू होने वाली जनगणना का प्रशिक्षण दिया गया। सन् 1931 के बाद यह पहला मौका है, जब जनगणना के साथ में जातिगत जनगणना भी होगी। इसके साथ ही देश के इतिहास में पहली बार डिजिटल तरीके से जनगणना की जाएगी। इस जनगणना का पहला चरण 1 मई से शुरू होगा। इस चरण में एक महीने में मकान की गणना का कार्य पूरा किया जाएगा।

राज्य सरकार के भोपाल के प्रशिक्षण से 2 दिन पहले ही इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा इंदौर नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक जनगणना के संदर्भ में ली गई थी। इस बैठक में उन्होंने निर्देश दिया था कि केंद्र सरकार द्वारा तय की गई गाइडलाइन के अनुसार हमें सबसे पहले मकान की गणना का काम करना है। सरकार द्वारा गाइडलाइन दी गई है कि 180 से 200 मकान या 1000 सदस्य का एक ब्लॉक बनाया जाए। उस ब्लॉक में मकान को नंबर देते हुए उनकी गणना का काम किया जाए।

कलेक्टर द्वारा दिए गए इस निर्देश के परिप्रेक्ष्य में इंदौर नगर निगम के जोनल कार्यालय क्रमांक 3 के जोनल अधिकारी राज ठाकुर ने सबसे पहले पहल की है। उन्होंने स्नेहलतागंज गली नंबर 4 और 5 को मिलाकर एक ब्लॉक बना लिया। इस ब्लॉक में आने वाले सभी मकानों पर जनगणना का मकान नंबर अंकित कर दिया गया। इन दोनों ब्लॉक में कुल 141 मकान पाए गए। इन मकानों में कुल 1300 नागरिक निवास करते हैं। इस पहले ब्लॉक में जनगणना के मकान नंबर डालने के बाद अब दूसरा ब्लॉक बनाकर उसमें भी प्रारंभिक कार्य कर लेने की तैयारी की जा रही है।

कलेक्टर शिवम वर्मा द्वारा लिए गए इनिशिएटिव के कारण जिस तरह से इंदौर में देश में सबसे पहले एक ब्लॉक में जनगणना का मकान गणना का काम हो गया है, इससे यह उम्मीद जाग जाती है कि मकान की गणना के काम में इंदौर नंबर एक बनकर काम कर सकता है। देश और प्रदेश के दूसरे शहरों से पहले हमारे शहर में यह कार्य किया जा सकता है ।

Share:

  • इंदौर की उड़ान... देश में 10वें से तीसरे स्थान पर पहुंचा इंदौर एयरपोर्ट

    Sat Feb 14 , 2026
    एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जारी किए देश के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर हुए यात्री सुविधा सर्वे के 2025 के नतीजे पुणे पहले और गोवा एयरपोर्ट दूसरे स्थान पर   इन्दौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल ने वर्ष 2025 में बड़ी उड़ान भरी है। देश के प्रमुख सरकारी एयरपोर्ट पर होने वाले यात्री सुविधा सर्वे में इंदौर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved