img-fluid

बाफ्टा में भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र को दी श्रद्धांजलि, म्यूजिकल ट्रिब्यूट ने फैंस को किया भावुक

February 23, 2026

न्यूज डेस्क. 79वें ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कारों यानी बाफ्टा ( BAFTA) में उस समय हर भारतीय प्रशंसक (Indian fans) की आंखें नम हो गईं, जब दिग्गज दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) को श्रद्धांजलि (tribute) दी गई। भारतीय अभिनेता को वैश्विक सिनेमा जगत की उन महान हस्तियों में शामिल किया गया, जो अब हमारे बीच नहीं रहे। कार्यक्रम में उन हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने पिछले साल इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इसी में भारतीय अभिनेता धर्मेंद्र को भी बाफ्टा में याद किया गया।

धर्मेंद्र को किया गया याद
बीती रात लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित हुए बाफ्टा के 79वें संस्करण में धर्मेंद्र को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। जेसी वेयर ने मंच पर आकर बारबरा स्ट्रीसैंड के गीत ‘द वे वी वेयर’ को परफॉर्म किया।

जहां उन्होंने पिछले साल दिवंगत हुए फिल्म जगत की हस्तियों को श्रद्धांजलि दी। इस भावपूर्ण म्यूजिकल ट्रिब्यूट के साथ एक वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें पिछले वर्ष दुनिया ने खोई इन हस्तियों को याद किया गया।

‘इन मेमोरियम’ कैटेगरी में डायने कीटन, टेरेंस स्टैम्प, कैथरीन ओ’हारा, रॉब रेनर, जीन हैकमैन, रॉबर्ट डुवैल, टॉम स्टॉपर्ड, ब्रिगिट बार्डोट, लाओ शिफ्रिन, माइकल मैडसेन और वैल किल्मर जैसी हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसी दौरान भारतीय दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का भी उल्लेख श्रद्धांजलि में किया गया।

पिछले साल 24 नवबंर को हुआ था धर्मेंद्र का निधन
धर्मेंद्र का निधन पिछले साल 24 नवंबर को मुंबई स्थित उनके आवास पर हुआ था। उन्होंने 89 वर्ष की उम्र में इस दुनिया के अलविदा कहा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां लगभग एक हफ्ते तक भर्ती रहने के बाद, परिजनों ने घर पर ही उनका इलाज कराने का फैसला किया था।

जहां 24 नवंबर को उनका निधन हुआ। उनका अंतिम संस्कार 25 नवंबर को मुंबई में किया गया था। दिग्गज अभिनेता अपने पीछे दो पत्नियां प्रकाश कौर और अभिनेत्री हेमा मालिनी समेत छह बच्चे छोड़ गए हैं। इनमें अभिनेता सनी देओल, बॉबी देओल और ईशा देओल शामिल हैं।

Share:

  • US में हिंदू सबसे अधिक शिक्षित धार्मिक समुदाय, प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    Mon Feb 23 , 2026
    वाशिंगटन। अमेरिका (America) में हिंदू सबसे अधिक शिक्षित धार्मिक समूह (Hindus most Educated Religious Group) हैं। प्यू रिसर्च सेंटर (Pew Research Center) की नई रिपोर्ट (New report ) से यह सामने आया है। 2023-24 के रिलिजियस लैंडस्केप स्टडी (RLS) में पाया गया कि यूएस में रहने वाले 70 प्रतिशत हिंदू वयस्कों के पास कम से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved