
डेस्क। सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि, बीते कई दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में जारी ये उतार-चढ़ाव काफी हद तक सीमित हो चुका है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर ने टेक्निकल संकेतों के जरिए सोने और चांदी की कीमतों में आने वाले संभावित बदलावों को लेकर कुछ अहम जानकारी शेयर की हैं। गोल्ड-सिल्वर रेश्यो (GSR) गिरकर 59.40–60 के पास आ गया है, जो ये दर्शाता है कि चांदी अब मजबूत हो रही है। जब ये रेश्यो ऊपर जाता है, तो सोना महंगा होता है या चांदी सस्ती होती है। इसी तरह, जब ये नीचे आता है तो चांदी की कीमत सोने के मुकाबले तेजी से बढ़ती है।
डायरेक्टर के मुताबिक, चांदी की कीमतों में कई वजहों से जोरदार तेजी आ सकती है। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक व्हीकल और इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्यूफैक्चरिंग में चांदी की जबरदस्त इंडस्ट्रियल डिमांड है। इसके अलावा, बाजार में चांदी की उतनी सप्लाई नहीं हो पा रही है, जितनी डिमांड है। इतना ही नहीं, सोने के मुकाबले चांदी अभी भी निवेश के लिए आकर्षक और सस्ती लग रही है।
टेक्निकल संकेत
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved