img-fluid

इंदौर: लाखों का टैक्स बकाया, बकायादारों की सूची फिर राजबाड़ा चौक पर टांगी

February 25, 2026

  • 3 वार्डों के 60 से ज्यादा बकायादारों के नाम सार्वजनिक किए, अब जब्ती-कुर्की की कार्रवाई करेंगे

इंदौर। नगर निगम ने आज सभी झोनलों पर राजस्व वसूली के लिए कैम्प लगाए हैं और करदाताओं के लिए निगम का वाट््सऐप नंबर जारी किया है, जिसके माध्यम से कोई भी करदाता बकाया राशि की जानकारी घर बैठे ले सकेगा। इसके अलावा कल झोन तीन की राजस्व टीम ने तीन वार्डों के बड़े बकायादारों के नाम सार्वजनिक करते हुए उनकी सूची फिर राजबाड़ा चौक पर लगा दी। इनमें से कई पर लाखों की राशि बकाया है।

नगर निगम द्वारा आज सभी झोनलों पर विशेष शिविर लगाया गया है, जिसमें करदाता अपनी राशि जमा कर सकेंगे और राशि जमा करने के साथ ही सम्पत्ति कर, जलकर और अन्य बिलों की शिकायतों का निराकरण भी किया जा सकेगा। नगर निगम ने एक वाट््सऐप नंबर भी जारी किया है, जिस पर करदाताओं को घर बैठे बकाया राशि की जानकारी मिल सकेगी और वे ऑनलाइन राशि जमा भी कर सकेंगे।


  • सभी झोनों पर सुबह से राजस्व विभाग के अधिकारी अपनी टीमों के साथ मौजूद थे। वहीं झोन तीन के वार्ड 56, 57, 58 में 1 लाख से लेकर 26 लाख रुपए तक की बकाया राशि को लेकर 57 बड़े बकायादारों की सूची राजस्व अफसर अनिल निगम, विनोद पाण्डे, सुनील तायड़े ने तैयार कराई और उसे राजबाड़ा चौक पर लगा दिया। इससे पहले भी राजबाड़ा चौक पर कई बड़े बकायादारों की सूची लगाई थी, जिसके बाद उनमें से अधिकांंश ने झोन पर पहुंचकर बकाया राशि जमा करा दी थी।

    Share:

  • रक्तदान करने वाले श्रद्धालुओं को वीआईपी प्रोटोकॉल के अंतर्गत ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंंग के दर्शन कराएगा प्रशासन

    Wed Feb 25 , 2026
    ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी… रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए नई शुरुआत इन्दौर। रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए ओंकारेश्वर प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है। इस नई व्यवस्था के अंतर्गत ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए ओंकारेश्वर जाने वाले इंदौर के श्रद्धालु अगर वहां जाकर रक्तदान करते है तो उन्हें दर्शनार्थियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved