img-fluid

द केरल स्टोरी 2 के मेकर्स को HC से बड़ा झटका, फिल्म पर लगी अंतरिम रोक

February 26, 2026

डेस्क: केरल हाई कोर्ट से विवादित फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ के मेकर्स को बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने फिल्म पर फिलहाल अंतरिम रोक लगा दी है. अदालत ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को पिटीशनर की बात पर विचार करने और अगले 2 हफ्ते के अंदर मामले पर फैसला लेने का निर्देश दिया है. फिल्म के खिलाफ कोर्ट में तीन याचिकाएं दायर हुई थीं, जिसमें फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट को रद्द करने और रिलीज़ को रोकने की मांग की गई थी.

याचिकाकर्ताओं का कहना था कि ये फिल्म केरल राज्य की गलत तस्वीर पेश कर रही है और इसकी रिलीज़ से सांप्रदायिक माहौल बिगड़ सकता है. जस्टिस कुरियन थोमस की सिंगल बेंच ने मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि पहली नज़र में ऐसा लगता है कि सीबीएफसी ने फिल्म को सर्टिफिकेट देते समय समझदारी से काम नहीं किया है.


  • इसलिए कोर्ट ने सीबीएफसी को निर्देश दिया कि वो बोर्ड के सामने याचिकाकर्ताओं की ओर से जो रिवीजन पिटीशन पेश की गई है उसपर दो हफ्तों के अंदर गौर करे. जब तक सीबीएफसी नया आदेश नहीं देती, तब तक के लिए फिल्म की रिलीज़ पर कोर्ट ने रोक लगा दी है. सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि आमतौर पर वो किसी फिल्म की रिलीज़ के मामले में दखल देने से बचता है, लेकिन जब फिल्म के कंटेंट में कथित तौर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की क्षमता हो तो उसे दखल देना पड़ता है.

    बीते रोज़ यानी 25 फरवरी को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साफ कर दिया था कि वो जब तक सभी पार्टियों को सुन नहीं लेता तब तक फिल्म की रिलीज़ को होल्ड किया जा सकता है. कोर्ट का कहना था कि अभी सुनवाई पेंडिंग है, ऐसे में फिल्म अगर रिलीज़ होती है तो याचिका बेकार हो जाएगी.

    इससे पहले सुनवाई के दौरान कोर्ट ने माना था कि फिल्म को लेकर याचिकाकर्ताओं की चिंताएं जायज़ मालूम पड़ती हैं और इसपर विचार जरूरी है. क्योंकि फिल्म खुद ही ऐसे प्रोजेक्ट की जा रही है कि ये सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और यहां तक कि टाइटल में राज्य का नाम भी है, जबकि फिल्म की कहानी का केरल से कोई कनेक्शन नहीं है.

    ‘द केरल स्टोरी 2’ 2023 में आई ‘द केरल स्टोरी’ का सीक्वल है. पहली फिल्म को लेकर भी काफी विवाद हुआ था. हालांकि फिल्म ने बंपर कमाई भी की थी. फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है. ‘द केरल स्टोरी 2’ का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है. फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होनी थी, लेकिन अब फिलहाल इसकी रिलीज़ अटक गई है.

    Share:

  • तेल लाने के लिए सरकार खरीदेगी 59 नए जहाज, बचेंगे देश के पैसे!

    Thu Feb 26 , 2026
    डेस्क: भारत हर साल कच्चे तेल और ईंधन की ढुलाई के लिए विदेशी जहाजों पर निर्भर रहता है. इस रसद पर सालाना करीब 6 लाख करोड़ रुपये का भारी खर्च होता है. अब प्रमुख तेल कंपनियां इस खर्च को कम करने जा रही हैं. यह देश का पैसा बचाने की एक बड़ी पहल है. इकोनॉमिक्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved