img-fluid

डाक विभाग की अनूठी पहल: कीजिए फोटोग्राफी, डाक टिकट पर मिलेगी जगह

July 23, 2020

लखनऊ । यदि आप फोटोग्राफी का शौक रखते हैं तो आप द्वारा लिया गया फोटो भी डाक टिकट पर स्थान पा सकता है। डाक विभाग राष्ट्रीय स्तर पर इस वर्ष ‘यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स इन इण्डिया (कल्चरल)’ थीम पर डाक टिकट डिजाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है, जिस पर एक फोटोग्राफ खींचकर ‘माईगव पोर्टल’ पर अपलोड करना है। सर्वश्रेष्ठ चयनित प्रविष्टि को स्वतंत्रता दिवस-2020 पर डाक टिकट के रूप में जारी किया जायेगा। फोटो को 27 जुलाई तक अपलोड किया जा सकता है।

लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने गुरुवार को बताया कि इस प्रतियोगिता में भारत का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है। यह प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए खुली हुई है। सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमश: 50 हजार, 25 हजार और 10 हजार राशि की है। इसके अलावा 5 हजार रुपये के पांच प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए जायेंगे।

डाक निदेशक ने बताया कि, इस प्रतियोगिता में सिर्फ मौलिक प्रविष्टि को ही स्वीकार किया जायेगा। प्रविष्टि के साथ ही हस्ताक्षरित अंडरटेकिंग भी देनी होगी कि यह फोटोग्राफ मौलिक है और इसमें कोई कॉपीराइट मुद्दा नहीं शामिल है। प्रविष्टि के साथ फोटोग्राफ के विषय में 50 से 60 शब्दों में संक्षिप्त जानकारी भी देनी होगी।

डाक निदेशक ने बताया कि प्रत्येक प्रविष्टि के साथ नाम, उम्र, लिंग,राष्ट्रीयता, पिनकोड सहित पूर्ण आवासीय पता, मोबाइल नम्बर, ई-मेल, इमेज क्लिक की जाने की तारीख मय विवरण और कैमरा मॉडल भी अपलोड करना होगा।

Share:

  • जबलपुर में कोरोना ने ली एक वृद्ध की जान, मरने वालों की संख्या पहुंची 23

    Thu Jul 23 , 2020
    जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कालेज जबलपुर की कोविड वार्ड की चिकित्सकीय टीम ने  गुरुवार शाम को बताया की रांझी, जबलपुर निवासी एक बुजुर्ग पुरुष उम्र 71 वर्ष को 16 जुलाई को मेडिकल मे खाँसी और साँस लेने में तकलीफ से कोविड पॉजिटिव आईसीयू में भर्ती किया गया। मरीज को यह तकलीफ विगत चार दिनों से थी। मरीज को पहले से ही बीपी, मधुमेह और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved