img-fluid

रणजी ट्रॉफी खिताब जीतकर इतिहास रच दिया जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने

February 28, 2026


हुबली । जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम (Jammu-Kashmir cricket team) ने रणजी ट्रॉफी खिताब जीतकर (By winning the Ranji Trophy Title) इतिहास रच दिया (Created History) । पारस डोगरा की कप्तानी में जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी खिताब अपने नाम किया ।


  • हुबली के डी.आर. बेंद्रे क्रिकेट स्टेडियम में कर्नाटक के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर को विजेता घोषित किया गया। मैच ड्रॉ के रूप में समाप्त हुआ। मैच पर नजर डालें तो जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। शुभम पुंडिर के 121, यावेर हसन खान के 88, साहिल लोतरा के 72, कन्हैया वधावन के 70, और कप्तान पारस डोगरा के 70 रन की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन बनाए थे।

    कर्नाटक की पहली पारी 293 रन पर समाप्त हो गई थी। कर्नाटक के लिए कप्तान मयंक अग्रवाल ने 160 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका। जम्मू-कश्मीर के लिए औकिब नबी ने 5, सुनील कुमार और युदवीर सिंह ने 2-2, जबकि साहिल लोतरा ने 1 विकेट लिया। पहली पारी में 291 रन की बड़ी बढ़त लेने वाली जम्मू-कश्मीर ने दूसरी पारी में 11 रन पर 2 विकेट गंवाने के बावजूद जोरदार वापसी की और दमदार बल्लेबाजी की। दूसरी पारी जम्मू-कश्मीर ने 4 विकेट पर 342 रन बनाकर घोषित की।

    सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल 160 और साहिल लोतरा 101 रन पर नाबाद रहे। दोनों के बीच 197 रन की नाबाद साझेदारी हुई। साहिल का शतक पूरा होते ही कप्तान पारस डोगरा ने पारी घोषित कर दी। इसके बाद मैच को ड्रॉ घोषित किया गया और रणजी ट्रॉफी को जम्मू-कश्मीर के रूप में नया चैंपियन मिल गया। शुभम पुंडिर प्लेयर ऑफ द मैच रहे, जबकि औकिब नबी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।

    Share:

  • जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने पर एलजी मनोज सिन्हा ने बधाई दी

    Sat Feb 28 , 2026
    श्रीनगर । पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने पर (On winning Ranji Trophy Title for the First Time) एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम को बधाई दी (LG Manoj Sinha congratulated Jammu-Kashmir Cricket Team) । जम्मू-कश्मीर एलजी कार्यालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने मनोज सिन्हा के हवाले से लिखा, “जम्मू-कश्मीर का सबसे अच्छा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved