img-fluid

तेल अवीव जा रही थी Air India का फ्लाइट, 5 घंटे आसमान में बिताकर वापस लौटी मुम्बई

March 01, 2026

मुंबई। इस्राइल ((Israel)) का हवाई क्षेत्र बंद करने के कारण एअर इंडिया (Air India flight) की तेल अवीव (Tel Aviv.) जा रही उड़ान हवा में पांच घंटे बिताने के बाद मुंबई (Mumbai) वापस लौट आई। एअर इंडिया ने बयान जारी किया कि दिल्ली से तेल अवीव के लिए शनिवार को रवाना हुई उड़ान संख्या एआई139 हवा में पांच घंटे बिताने के बाद वापस लौट आई। इस्राइल का हवाई क्षेत्र बंद होने और यात्रियों व क्रू सदस्यों की सुरक्षा के मद्देनजर उड़ान को वापसी में मुंबई में उतारा गया।

‘जरूरत के हिसाब से संचालन में बदलाव करेंगे’
एअर इंडिया ने कहा, हम अपनी उड़ान संचालन के लिए सुरक्षा और संरक्षा के माहौल का आकलन करना जारी रखेंगे और आवश्यकतानुसार सक्रिय रूप से संचालन में बदलाव करेंगे। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, बोइंग 777 विमान से संचालित एअर इंडिया की यह उड़ान पांच घंटे से अधिक समय तक हवा में रही और एयरलाइन ने सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में पहुंचने पर वापस लौटने का फैसला किया। एअर इंडिया ने इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया।


  • प्रतिबंध के चलते एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान लौटा
    एअर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की दुबई जा रही उड़ान को भी वापस लौटना पड़ा। कंपनी ने बताया कि शनिवार दोपहर लगभग 12:45 बजे 145 यात्रियों के साथ रवाना हुई यह फ्लाइट प्रतिबंध के चलते बीच रास्ते से ही लौट गई। उसे दुबई में लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। उड़ान को वापस तिरुचिरापल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। वहीं, इंडिगो ने भी कहा कि वह ईरान और आसपास के हवाई क्षेत्र की स्थिति पर करीबी से नजर बनाए हुए है। यात्रियों से प्रस्थान से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जांचने की अपील की है। विमानन कंपनी ने पश्चिम एशिया के लिए सभी उड़ानें फिल्हाल रद्द कर दी हैं।

    आईजीआई एयरपोर्ट पर व्यापक असर
    आईजीआई एयरपोर्ट मध्य पूर्व के लिए भारत का सबसे बड़ा हब है। सामान्य दिनों में दिल्ली से दुबई, दोहा, अबू धाबी, मस्कट, रियाद, जेद्दा और तेल अवीव के लिए रोजाना बड़ी संख्या में उड़ानें संचालित होती हैं। दुबई के लिए प्रतिदिन लगभग 12 से 15 उड़ानें, दोहा के लिए 5 से 7, अबू धाबी के लिए 4 से 6 और सऊदी अरब के शहरों के लिए 5 से 8 उड़ानें संचालित होती हैं। तेल अवीव के लिए सप्ताह में चार से पांच दिन उड़ान सेवा उपलब्ध रहती है।

    Share:

  • अफगान सीमा पर टकराव तेज, पाकिस्तान का दावा, 352 तालिबानी मारे, 130 चौकियां की गई ध्वस्त

    Sun Mar 1 , 2026
    इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच सीमा पर जारी संघर्ष अब गंभीर रूप लेता दिख रहा है। बढ़ती सैन्य झड़पों ने क्षेत्रीय सुरक्षा और कूटनीतिक संबंधों को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। इसी बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने हवाई और जमीनी कार्रवाई में 352 अफगान तालिबान लड़ाकों (Afghan Taliban fighters) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved