img-fluid

इंदौर: ‘पापा’ का भी कटा चालान, नो पार्किंग में खड़ी गाड़ी में हूटर भी मिला

March 01, 2026

  • पेट्रोलिंग टीमों ने 14 दिन में बनाए 24 हजार से ज्यादा चालान

इंदौर। यातायात पुलिस की बनाई विशेष पेट्रोलिंग टीम ने नो पार्किंग में खड़े वाहनों की बाकी गलतियां भी देखकर चालान बना रही है। कल ऐसे ही नो पार्किंग में खड़ी एक चार पहिया का नो पार्किंग के साथ ही अमानक नंबर प्लेट और हूटर का चालान भी कट गया। वाहन मालिक ने अपने वाहन नंबर को ‘पापा’ बनाकर लिखवाया हुआ था। इससे पहले गलती करने वाली दो युवतियों को को छुड़वाने आए एक बाइकर को भी 5 हजार की चपत लग चुकी है। पेट्रोलिंग टीमों नो पार्किंग के साथ ही रॉन्ग साइड आने वालों पर सख्ती दिखा रही है।

एडिशनल डीसीपी (पश्चिम) संतोष कुमार कौल ने बताया कि कल सभी जोन में टीमों ने कार्रवाई करते हुए कुल 1876 चालान बनाए हैं। इसमें हेलमेट के 1569, नो पार्किंग के 232 और वन-वे के 34, रेड लाइट जम्प 19 चालान है। फिलहाल आगामी होली के त्योहार को देखते हुए बाजार आने वाले नागरिकों को यातायात के कारण किसी भी तरह परेशान न होना पड़े, इस पर भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।


  • बीते 14 दिन में 24 हजार 927 पर चालानी कार्रवाई
    इंदौर यातायात पुलिस के जोर-शोर से चल रहे चालानी अभियान में बीते 14 दिन में 24927 पर चालानी कार्रवाई हुई है, जो बीते समय की सबसे ज्यादा कार्रवाई में है। इसमें दोनों यातायात थानों पर बनने वाले चालान भी शामिल हैं। हेलमेट के ही हर दिन औसतन एक हजार से ज्यादा चालान बनाए गए हैं, जिससे लाखों का समन शुल्क वसूला गया है। यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

    Share:

  • युद्ध के साए में भारतीय उड़ानों का बदलेगा रूट, 11 एयरस्पेस को लेकर DGCA की सख्त चेतावनी

    Sun Mar 1 , 2026
    नई दिल्ली: एविएशन रेगुलेटरी डीजीसीए ने शनिवार को एयरलाइंस को ईरान, सऊदी अरब और यूएई सहित 11 देशों के हवाई क्षेत्रों का उपयोग दो मार्च तक न करने की सलाह दी है. इन देशों में ईरान, इजराइल, लेबनान, यूएई, सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, इराक, जॉर्डन, कुवैत और कतर शामिल हैं. इजराइल और अमेरिका ने शनिवार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved