
लखनऊ: चंदौली (Chandauli) के जीवनाथपुर स्टेशन (Jeevanathpur Station) के पास शनिवार रात एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई. अज्ञात शरारती तत्वों ने दानापुर से बेंगलुरु जा रही स्पेशल ट्रेन को गिराने के मकसद से रेलवे ट्रैक पर लोहे के टुकड़े फेंक दिए थे. ट्रेन के पायलट ने लोहे से टकराने की आवाज सुनते ही सूझबूझ दिखाई और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी. पुलिस और रेलवे प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात तत्वों की तलाश में जुट गया है.
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की मौत के विरोध में संभल के सिरसी में हजारों की संख्या में शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए. इमामबाड़े पर हजारों लोगों ने ‘लबबैक या हुसैन’ और ‘नारा-ए-तकबीर’ के नारे लगाए. शिया धर्मगुरु प्रोफेसर आबिद हुसैन हैदरी ने कहा कि अमेरिका और इजराइल ने खामनेई को इसलिए शहीद किया क्योंकि वह मजलूमों की आवाज थे. उन्होंने खामनेई के मिशन को जारी रखने का संकल्प लिया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved