img-fluid

कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, 2 पायलटों की मौत; प्लेन में अचानक हुआ धमाका

August 27, 2026

कानपुर। यूपी के कानपुर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। कानपुर में गुरुवार दोपहर उड़ान भर रहा एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक हादसे का शिकार हो गया। हादसे में 2 पायलटों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गुजरात के रहने वाले इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया और कर्नाटक के ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी के तौर पर हुई है। गंगा किनारे नत्था पुरवा गांव के पास विमान तेज धमाके के बाद जमीन पर जा गिरा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए।


  • जानकारी के मुताबिक, विमान ट्विन इंजन था और उसमें दो पायलट सवार थे। विमान ने सुबह करीब 11:30 बजे ट्रेनिंग सेंटर से उड़ान भरी थी और 20 मिनट बाद वापसी के दौरान क्रैश हो गया। उड़ान के दौरान अचानक विमान में जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद विमान अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर धुआं और मलबा फैल गया। हादसे से जुड़ी जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं उसमें एयरक्राफ्ट बुरी तरह से क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है। घटनास्थल पर गंभीर हालत में एक शख्स जमीन पर लेटा नजर आ रहा है।

    हादसे में एक पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे पायलट को गंभीर हालत में विमान के मलबे से बाहर निकाला गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायल पायलट को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। विमान गिरने की खबर आसपास के गांवों में तेजी से फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेर लिया और लोगों को मलबे के पास जाने से रोका।

    प्रशासन और पुलिस की टीमें हादसे की जांच में जुट गई हैं। विमान किस वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उड़ान के दौरान उसमें धमाका क्यों हुआ और तकनीकी खराबी की कोई भूमिका थी या नहीं, इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी और विमान के क्रैश होने की वास्तविक वजह का इंतजार है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved